Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुंडहित के मुड़ाबेड़िया सहित जामताड़ा जिले के विभिन्न जगह शिविर का आयोजन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    कुंडहित के मुड़ाबेड़िया सहित जामताड़ा जिले के विभिन्न जगह शिविर का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुंडहित के मुड़ाबेड़िया सहित जामताड़ा जिले के विभिन्न जगह शिविर का आयोजन

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार” के तहत आज दिनांक 04.09.2024 को जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें जामताड़ा सदर प्रखंड के लाधना एवं चालना, नारायणपुर के पोस्ता एवं नवाडीह, करमाटांड़ के बिराजपुर, नाला के फुटबेड़िया एवं पैकबड़, कुंडहित के मुड़ाबेडिया एवं फतेहपुर के सिमलडुबी पंचायत सहित नगर पंचायत जामताड़ा में वार्ड 5 एवं 6 (पटोदिया धर्मशाला, दुमका रोड) तथा वार्ड 7 एवं 8 (मालपाड़ा विद्यालय, मिहिजाम) में शिविर आयोजित किया गया।आयोजित शिविर में लोगों के कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रखंडों में नोडल पदाधिकारियों की उपस्थिति में लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया। वहीं वरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधिगण के द्वारा सभी स्टॉल का भ्रमण कर आवश्यक जानकारी ली गई।

    वहीं आयोजित शिविरों में कार्यक्रम के दौरान वरीय पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कैंप में मौजूद कई योग्य लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। परिसंपत्ति वितरण के दौरान मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना की स्वीकृति, स्कूली छात्राओं के बीच साइकिल वितरण सहित धोती, साड़ी, कंबल आदि का वितरण किया गया।

    आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शिविरों में बिरसा सिंचाई कूप योजना, सावित्री बाई फुले योजना, केसीसी, सर्वजन पेंशन योजना, राशन कार्ड, पशुधन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। वहीं ऑन द स्पॉट समाधान मिलने पर लाभुकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए सरकार एवं प्रशासन का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संभावित आगमन को लेकर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ आहूत बैठक संपन्न
    Next Article दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के लाभुकों का सम्मान राशि वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    Related Posts

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.