उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार श्री हेमंत सोरेन के संभावित आगमन एवं आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ आहूत बैठक संपन्न
दिनांक 12.09.2024 को जिले में माननीय मुख्यमंत्री क परिभ्रमण कार्यक्रम संभावित
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों संग योजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास, परिसंपत्ति वितरण को लेकर विमर्श*
आज दिनांक 04.09.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार श्री हेमंत सोरेन के जामताड़ा में संभावित आगमन एवं आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित होने तथा इस अवसर पर योजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास, परिसंपत्ति वितरण को लेकर समीक्षा हेतु बैठक आयोजित किया गया।
*उद्घाटन, शिलान्यास एवं परिसंपत्ति वितरण से संबंधित सूची तैयार कर उपलब्ध कराएं*
बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने विभिन्न विभागों यथा ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, पथ, ग्रामीण कार्य विभाग, सिंचाई प्रमंडल, लघु सिंचाई, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, विद्युत, एनआरईपी, भवन के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, वन, कृषि, सहकारिता, उद्योग, जेएसएलपीएस, कल्याण, आईटीडीए, समाज कल्याण, मनरेगा, जेटीडीएस, नगर निकाय, प्रखंड, अंचल सहित अन्य सभी विभागों/कार्यालयों के अंतर्गत योजनाओं के उदघाटन, शिलान्यास एवं परिसंपत्ति वितरण आदि को लेकर बारी बारी से समीक्षा किया एवं इसकी सूची तैयार अविलंब तैयार कर के प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया। उन्होंने झारखण्ड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सामुदायिक एवं व्यक्तिगत वनाधिकार पट्टा आदि के लाभुकों को माननीय मुख्यमंत्री के हाथों से स्वीकृति पत्र के वितरण हेतु प्रखंडवार सूची तैयार करने हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिया गया।
वहीं इसके अलावा उपायुक्त ने माननीय मुख्यमंत्री जी के संभावित आगमन को अस्थाई हेलीपैड स्थल का चयन, कार्यक्रम हेतु पंडाल, कुर्सी, विद्युत, साउंड सिस्टम, योजनाओं का बैनर होर्डिंग के माध्यम से प्रचार प्रसार, यातायात, मेडिकल, अग्निशमन, सुरक्षा, विधि व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विमर्श किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
_*आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्राप्त आवेदनों की हुई समीक्षा; शीघ्र निष्पादन हेतु दिए गए निर्देश*_
बैठक के दौरान उपायुक्त ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में प्रखंडवार एवं निकायवार प्राप्त सभी आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदन के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने शिविर में अधिक से अधिक आवेदन के संग्रहण को लेकर भी समुचित दिशा निर्देश दिया। इस दौरान बताया गया कि दिनांक 03.09.2024 तक कुल 19934 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 2023 आवेदन निष्पादित किया जा चुका है, जबकि 431 प्रक्रियाधीन एवं 17475 आवेदन लंबित है।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री एहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०) वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री राहुल कुमार (भा०व०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमति कीर्ति बाला लकड़ा, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री चार्ल्स हेंब्रम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री एजाज हुसैन अंसारी के अलावा जिला स्तरीय अन्य संबंधित पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

