Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रुनेई के सुल्तान के साथ द्विपक्षीय वार्ता की
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रुनेई के सुल्तान के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रुनेई के सुल्तान के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

    बंदर सेरी बेगवान, चार सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया से मुलाकात की और व्यापार संबंधों, वाणिज्यिक साझेदारी तथा लोगों से लोगों के बीच आदान-प्रदान को और बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा की।

    मोदी ब्रुनेई की द्विपक्षीय यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। सुल्तान बोलकिया और उनके परिवार के सदस्यों ने इस्ताना नूरूल ईमान में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया। इस्ताना नूरूल ईमान सुल्तान का आधिकारिक आवास और ब्रुनेई सरकार की सीट है।

     

     

     

    मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “महामहिम सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया से मिलकर खुशी हुई। हमारी बातचीत व्यापक थी तथा इसमें हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के उपाय शामिल थे। हम व्यापार संबंधों, वाणिज्यिक संपर्कों और लोगों से लोगों के बीच आदान-प्रदान का और विस्तार करने जा रहे हैं।”

    अधिकारियों ने कहा कि मोदी की ऐतिहासिक यात्रा दोनों देशों के 40 साल पुराने राजनयिक संबंधों में मील का एक महत्वपूर्ण पत्थर है, जो द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर आपसी सम्मान एवं समझ की भावना से चिह्नित दोस्ताना रिश्ते रखते हैं।

    भारत के विदेश मंत्रालय ने मोदी और बोलकिया की मुलाकात की तस्वीरें ‘एक्स’ पर साझा कीं और लिखा, “भारत-ब्रुनेई के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने की कवायद। ब्रुनेई के महामहिम सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया और उनके परिवार के सदस्यों ने इस्ताना नूरूल ईमान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।”

     

     

     

    मंत्रालय ने कहा, “भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए उसके दृष्टिकोण में ब्रुनेई एक अहम साझेदार है।”

    मोदी के ब्रुनेई रवाना होने से पहले विदेश मंत्रालय ने कहा था कि दोनों देश एक सहस्राब्दी से इतिहास, संस्कृति और परंपरा के ताने-बाने से जुड़े हुए हैं।

    मोदी ने मंगलवार को कहा था कि वह “ऐतिहासिक संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए” सुल्तान हसनल बोलकिया और शाही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपनी बैठकों का इंतजार कर रहे हैं।

     

     

     

    ब्रुनेई में हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत शहजादे अल-मुहतादी बिल्लाह ने किया। प्रधानमंत्री ने बंदर सेरी बेगवान में प्रतिष्ठित उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद का दौरा किया और भारतीय उच्चायोग के नये ‘चांसरी’ परिसर का भी उद्घाटन किया। दोनों जगहों पर उन्होंने प्रवासी भारतीयों से बातचीत भी की।

    मोदी ब्रुनेई से बुधवार को सिंगापुर रवाना होंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोलकाता चिकित्सक दुष्कर्म-हत्याकांड : पश्चिम बंगाल में कनिष्ठ चिकित्सकों की हड़ताल जारी
    Next Article महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल से यात्री परेशान, 63 डिपो पूरी तरह से बंद

    Related Posts

    जुगसलाई में प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, अनुमति रद्द करने की मांग

    July 25, 2026

    दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, शीघ्र मरम्मत की मांग

    July 25, 2026

    बी.पी.एम. स्कूल में ‘कैच द रेन’ अभियान, विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई में प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, अनुमति रद्द करने की मांग

    दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, शीघ्र मरम्मत की मांग

    बी.पी.एम. स्कूल में ‘कैच द रेन’ अभियान, विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

    राष्ट्रीय सवर्ण सम्मान से सम्मानित हुए लोक गायक के.के. पंडित

    SIR-2026: 26-27 जुलाई को विशेष कैंप, मतदाता गणना प्रपत्र भरने और डिजिटाइजेशन का अंतिम मौका

    नीट विवाद: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, विपक्ष ने कहा- युवाओं और लोकतंत्र की जीत

    धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की किरण, 505 लोगों को लौटे गुमशुदा मोबाइल

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का हवाला देकर BJP ने हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा”

    सोनारी में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी का नया आउटलेट शुरू, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं होंगी उपलब्ध

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.