Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेलंगाना बाढ़ प्रकोप: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी आज भी प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    तेलंगाना बाढ़ प्रकोप: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी आज भी प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    तेलंगाना बाढ़ प्रकोप: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी आज भी प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे

    हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी बाढ़ प्रभावित स्थानों के दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को महबूबाबाद जिले में प्राकृतिक आपादा से प्रभावित इलाकों में जाएंगे।

    आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शहर में कई स्थानों का दौरा करने के बाद रेड्डी ने खम्मम में रात्रि विश्राम किया। इस दौरान उनके साथ उनके कुछ कैबिनेट सहयोगी भी थे।

     

     

    सूत्रों ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री आज खम्मम से महबूबाबाद में बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए रवाना होंगे और वे स्थिति पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।’’

    तेलंगाना में मूसलाधार बारिश जारी है। इस बीच, बारिश संबंधी विभिन्न घटनाओं में कम से कम 16 लोगों की जान चली गई है। राज्य सरकार ने सोमवार को शुरुआती आकलन के आधार पर 5,000 करोड़ रुपये की क्षति का अनुमान जताया है और केंद्र से तत्काल 2,000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का अनुरोध किया है।

     

     

    रेवंत रेड्डी ने बारिश जनित घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वर्षा प्रभावित इलाकों का दौरा करने तथा बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का अनुरोध किया है।

    मुख्यमंत्री ने सोमवार को वर्षा प्रभावित इलाकों के अपने दौरे के तहत सूर्यापेट में मंत्रियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने खम्मम में मंत्रियों एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।

    उन्होंने कहा कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, जान माल की क्षति को रोकने के सरकार के प्रयास के बावजूद लाखों एकड़ में लगी फसलों को नुकसान हुआ है।

     

     

     

    सोमवार रात को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, 100 से अधिक राहत शिविरों की स्थापना की गई है और 4,000 से अधिक लोगों को शरण दी गई है।

    पिछले शनिवार से लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर जाने से फसलों को नुकसान पहुंचा और पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के साथ राज्य का रेल एवं सड़क संपर्क बाधित हो गया।

    राज्य की मुख्य सचिव शांति कुमारी ने सोमवार को अधिकारियों के साथ टेलीकांफ्रेंस की और अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर 11 जिलों के कलेक्टर को सतर्क रहने और जान-माल के किसी भी नुकसान से बचने के लिए पहले से योजना बनाने का निर्देश दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउप्र: सर्राफा दुकान से डेढ़ करोड़ रुपये के जेवरात लूटने के आरोपी तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
    Next Article बाड़मेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन MiG-29 क्रैश, लगी आग, पायलट सुरक्षित

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.