Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाड़मेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन MiG-29 क्रैश, लगी आग, पायलट सुरक्षित
    Headlines

    बाड़मेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन MiG-29 क्रैश, लगी आग, पायलट सुरक्षित

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बाड़मेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन MiG-29 क्रैश, लगी आग, पायलट सुरक्षित
    बाड़मेर: जिले में सोमवार रात नागाणा थाना इलाके में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन मिग 29 क्रैश हो गया. हादसे के बाद विमान में आग लग गई. विमान क्रैश होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन और एयरफोर्स के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए. फाइटर प्लेन नियमित अभ्यास के दौरान तकनीकी खराबी आने से क्रैश हुआ है. हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है. विमान क्रैश होने की पुष्टि जिला कलेक्टर और एसपी ने की है.

     

     

    इंडियन एयर फोर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए हादसे की पुष्टि की है. “इंडियन एयरफोर्स ने पोस्ट में बताया है कि सेक्टर में नियमित रात्रि प्रशिक्षण मिशन के दौरान, IAF के मिग-29 में गंभीर तकनीकी खराबी आ गई. इसके कारण पायलट को विमान से बाहर निकलना पड़ा. पायलट सुरक्षित है और किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं.”

     

     

    जानकारी के मुताबिक नागाणा थाना इलाके के बांद्रा पंचायत की आलाणियो की ढाणी के पास मिग 29 विमान क्रैश होकर गिर गया. इसके बाद विमान में आग लग गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों की ओर से इस हादसे की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई.

     

     

    हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन और एयरफोर्स के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए. वहीं, स्थानीय पंचायत समिति सदस्य हेमंत राजपुरोहित ने बताया कि एयरफोर्स का एक विमान क्रैश हुआ है. एयर फोर्स का विमान नियमित अभ्यास को लेकर उड़ान भरी थी. इसी दौरान अचानक विमान क्रैश हो गया. इसके बाद वह नागाणा थाना इलाके के बांद्रा गांव की सरहद में गिर गया. हादसे में अभी तक जनहानि की सूचना नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेलंगाना बाढ़ प्रकोप: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी आज भी प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे
    Next Article महिलाओं ने ‘‘बुरे वक्त’’ का सामना हमेशा ही किया है,लेकिन आज हम इस पर अधिक बात करते हैं: अनन्या पांडे

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.