Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नरेन्द्र मोदी की भाव-भंगिमा, विश्वास लोकसभा चुनाव के बाद काफी बदल गया: राहुल गांधी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    नरेन्द्र मोदी की भाव-भंगिमा, विश्वास लोकसभा चुनाव के बाद काफी बदल गया: राहुल गांधी

    News DeskBy News DeskAugust 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नरेन्द्र मोदी की भाव-भंगिमा, विश्वास लोकसभा चुनाव के बाद काफी बदल गया: राहुल गांधी

    जम्मू, 22 अगस्त (भाषा) जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ भावनात्मक जुड़ाव कायम करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह नयी दिल्ली में खुद को उनका सिपाही मानते हैं और उनके दरवाजे पार्टी कार्यकताओं-‘‘कांग्रेस के शेरों’’ के लिए सदैव खुले हुए हैं।

    प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद नरेन्द्र मोदी की भाव भंगिमा एवं विश्वास काफी बदल गया है।

    लोकसभा में विपक्ष के नेता ने यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा, ‘‘आप जानते हैं कि मेरा आपसे रिश्ता कैसा है। यह कोई राजनीतिक रिश्ता नहीं है। यह प्यार का रिश्ता है और मेरे परिवार की पृष्ठभूमि का भी रिश्ता है। मेरा परिवार आपके राज्य से आता है।’’

    वह जम्मू कश्मीर की अपनी यात्रा के दूसरे एवं आखिरी दिन पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। जम्मू कश्मीर में अगले महीने विधानसभा चुनाव होना है।

    गांधी ने कहा, ‘‘इसलिए आपको हमेशा ऐसा महसूस होना चाहिए कि दिल्ली में आपका सिपाही है। मैं आपका सिपाही हूं। आपको जो भी चाहिए, मेरे दरवाज़े हमेशा आपके लिए खुले हैं।’’

    उन्होंने तालियों के बीच कहा, ‘‘आपको मुझे केवल आदेश देना है और मैं आपके समक्ष उपस्थित हो जाऊंगा।’’

    कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ मौजूद गांधी ने पार्टी नेताओं को ‘‘जनरल’’ और कार्यकर्ताओं को ‘‘सिपाही’’ बताया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि अन्य दलों के साथ गठजोड़ समेत सभी स्थितियों में दोनों का सम्मान किया जाना चाहिए।

    पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का नाम लिए बगैर उन पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ‘‘जब मुश्किल समय था तथा आप और आपकी विचारधारा पर हमला हो रहा था, तब भी आप ज़मीन पर डटे रहे, झंडा ऊंचा उठाये रखा। (लेकिन) कई लोगों ने झंडा फेंक दिया और भाग गए। आप नहीं भागे। आपने गोलियां, लाठियां और गालियां झेलीं तथा अपनी जमीन पर डटे रहे। मैं आपको कांग्रेस का शेर कहता हूं।’’

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इसके कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का आत्मविश्वास हिला दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले आत्मविश्वास भरा जो हाव-भाव मोदी दिखाते थे, वह अब नहीं रहा।

    गांधी ने कहा, ‘‘कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें (मोदी) इतना मानसिक तनाव दे दिया है कि उनका आत्मविश्वास बुरी तरह से डगमगा गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें संविधान के सामने झुकने पर मजबूर कर दिया है। वह अब वैसे प्रधानमंत्री नहीं रहे जैसे चुनाव से पहले थे।’’

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश भर में भाजपा को चुनौती देती रहेगी।

    गांधी ने कहा, ‘‘जब भी वे कोई शरारत करने की कोशिश करेंगे, उन्हें कांग्रेस चुनौती देती नजर आएगी। कांग्रेस और इसके कार्यकर्ताओं ने देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाया है। हम उनकी साजिश को नाकाम कर देंगे। उन्हें अपने विधेयकों को पारित नहीं करने देंगे।’’

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भाजपा के साथ विचारधारा की लड़ाई है। उन्होंने कहा, ‘‘यह कांग्रेस और आरएसएस की विचारधाराओं के बीच लड़ाई है।’’

    जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के टिकट वितरण मुद्दे पर गांधी ने इच्छा जताई कि टिकट जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को दिए जाएं। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें विधायक बनने का अवसर मिलना चाहिए। मैं उन्हें विधानसभा में देखना चाहता हूं।’’

    उन्होंने जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा यथाशीघ्र बहाल करने की भी मांग की।

    गांधी और खरगे का स्वागत किया गया और उन्हें डोगरी पगड़ी तथा माता वैष्णो देवी की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया।

    *नरेन्द्र मोदी की भाव-भंगिमा विश्वास लोकसभा चुनाव के बाद काफी बदल गया: राहुल गांधी*
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर झारखंड एटीएस की बड़ी कार्रवाई अलकायदा से जुड़े 12 आतंकी गिरफ्तार
    Next Article शांति बहाल करने के लिए भारत हरसंभव सहयोग देने को तैयार : मोदी ने यूक्रेन यात्रा से पहले कहा

    Related Posts

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    July 18, 2026

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    July 18, 2026

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.