Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर झारखंड एटीएस की बड़ी कार्रवाई अलकायदा से जुड़े 12 आतंकी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राष्ट्रीय

    केंद्रीय एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर झारखंड एटीएस की बड़ी कार्रवाई अलकायदा से जुड़े 12 आतंकी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskAugust 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्रीय एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर झारखंड एटीएस की बड़ी कार्रवाई अलकायदा से जुड़े 12 आतंकी गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट ( आतंकी गतिविधि) मॉड्यूल को लेकर केंद्रीय एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर आज झारखंड एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है झारखंड की राजधानी रांची लोहरदगा हजारीबाग के 16 स्थान पर छापेमारी समाचार लिखे जाने तक जारी है जिसमें आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है ।

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की सूचना पर झारखंड, उत्तर प्रदेश ,राजस्थान और दिल्ली में छापेमारी कर आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े करबी 12 आतंकी और उनके स्लीपर सेल को गिरफ्तार किया गया है. एटीएस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अलकायदा से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल देश भर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था

    झारखंड में अब तक आठ गिरफ्तार

    मिली जानकारी के अनुसार झारखंड की राजधानी रांची के चान्हो से पांच, लोहरदगा से एक और हजारीबाग से अलकायदा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल में शामिल आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अलकायदा से जुड़े नए मॉड्यूल को रांची के रहने वाला डॉक्टर इश्तियाक लीड कर रहा था. झारखंड एटीएस की टीम ने डॉक्टर इश्तियाक के रांची स्थित आवास पर भी दबिश दी है.

    वहीं, दूसरी तरफ यह भी जानकारी मिल रही है कि राजस्थान दिल्ली और उत्तर प्रदेश से झारखंड के रहने वाले तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. अलकायदा मॉड्यूल के सभी सदस्यों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग के साथ बम बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था.

     

    अलकायदा के इस नए मॉडल की जानकारी सबसे पहले दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को मिली थी. स्पेशल सेल ने जब मामले की पड़ताल शुरू की तो सबसे पहले राजस्थान से झारखंड के एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान स्पेशल सेल को अलकायदा के नए मॉड्यूल की जानकारी मिली जो देश में अशांति और हिंसा फैलाने के लिए बड़ी तैयारी कर रहा था. सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के एटीएस से संपर्क कर बुधवार की रात ही ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया. जिसमें अब तक 12 से ज्यादा लोग गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि 24 से ज्यादा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

    एटीएस की छापेमारी मामले की जानकारी देते हुए झारखंड पुलिस के आईजी अभियान ए वि होमकर , ने बताया कि आतंकी गतिविधि को लेकर बताया कि आज राज्य में 16 स्थानों पर रेड की गई है, इस रेड झारखंड एटीएस, एसटीफ और दिल्ली पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई है। इस छापामारी में 08 संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। इस छापेमारी में जिसमें अवैध हथियार, संदिग्ध दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल और डिजिटल इक्यूपमेंट बरामद हुए है वही इन बरामद सामानों का सत्यापन किया जा रहा है फिलहाल इस मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

    केंद्रीय एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर झारखंड एटीएस की बड़ी कार्रवाई अलकायदा से जुड़े 12 आतंकी गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त कुमुद सहाय ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत समाहरणालय परिसर में किया पौधारोपण
    Next Article नरेन्द्र मोदी की भाव-भंगिमा, विश्वास लोकसभा चुनाव के बाद काफी बदल गया: राहुल गांधी

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.