Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में बंद का मिला जुला असर
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    जमशेदपुर में बंद का मिला जुला असर

    News DeskBy News DeskAugust 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आरक्षण के मुद्दे पर पोटका से बहरागोड़ा तक रहा बंद का असर

    जमशेदपुर में बंद का मिला जुला असर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    एससी-एसटी आरक्षण के मुद्दे पर भीम सेना समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया गया । इस बंद को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने समर्थन दिया । कार्यकर्ता बंद को सफल बनाने को लेकर सड़क पर दिखे। जमशेदपुर मे भी बंद का मिला जुला असर देखने को मिला, पहले बंद समर्थकों ने शहर से बाहर निकलने वाले तमाम एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स को जाम कर दिया, इस दौरान कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर बंद करवाते नजर आये। हालांकि शहर के स्कूल खुले हुए थे, लेकिन एनएच 33 डिमना चौक व कांदरबेड़ा रोड़ को जाम कर दिया गया । बहरागोड़ा में एनएच 18 को पूरी तरह से जाम कर दिया गया । झारखंड की सीमा में पश्चिम बंगाल व ओडिशा से कोई वाहन प्रवेश नहीं हो पाया ।

    विशेष कोल्हान पेज पर

     

    आरक्षण के मुद्दे पर पोटका से बहरागोड़ा तक रहा बंद का असर

    * झामुमो – भीम आर्मी ने निकली बाइक रैली

    * यात्री बस नहीं चली, ट्रेन परिचालन सामान्य रहा
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    घाटशिला :उच्चतम न्यायलय के अनुसूचित जाति एवं जनजाति आरक्षण में उपजाति वर्गीकरण एवं क्रीमी लेयर की इजाजत देने के विरोध में दलित -आदिवासी संगठनों द्वारा आहूत बंद का व्यापक असर बुधवार को घाटशिला अनुमंडल में दिखा l नेशनल कांफ्रेंडरेशन ऑफ़ दलित एंड आदिवासी आर्गेनाईजेशन द्वारा घोषित बंद में भीम आर्मी एवं अन्य संगठन के साथ राज्य की सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा सामर्थक भी बंद को सफल कराने सड़क पर निकल पड़े, फलस्वरुप चाकुलिया, धालभूमगढ़, घाटशिला, गालुडीह, जादूगड़ा, पोटका, हाता चौक, मुसाबनी, सुरदा, डुमरिया, गुडाबंदा, मानुषमुड़िया, श्यामसुन्दरपुर आदि प्रमुख स्थानों में मार्केट पर बंद का असर दिखा l यात्री बस का संचालन ठप्प रहा l दक्षिण -पूर्व रेलवे के टाटानगर से खड़गपुर के बीच पैसेंजर एवं गुड्स ट्रेन परिचालन पर बंद का कोई प्रभात नहीं पड़ा l बहरगोड़ा में एन एच पर कुछ देर के लिए बंद समर्थको ने ट्रक को रोका l लेकिन स्थानीय प्रशासन की सक्रियता से कुछ देर में हाईवे पर परिचलन सुचारु हो गया l बाहरगोड़ा बाजार की ज़्यादातर दुकाने भी खुली रही l

    झामुमो, भीम आर्मी एवं कुछ अन्य संगठन से जुड़े युवकों ने बाइक रैली निकालकर सुबह में ही दुकानों को बंद करवाते दिखे l कुल मिलाकर, अनुमंडल क्षेत्र में बंद शांतिपूर्ण ढंग से सफल रहा l तोड़फोड़, आगजनी जैसी घटनाओं से अपने को दूर ही रखा यहां के बंद सामर्थको ने l

    आरक्षण के मुद्दे पर पोटका से बहरागोड़ा तक रहा बंद का असर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांड्रा मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में सरायकेला पुलिस एस्कॉर्ट वाहन पलटने से वाहन चालक आरक्षी विनय कुमार सिंह कि हादसे में मौत
    Next Article चंपाई सोरेन अपनी पार्टी बनाकर दिखाएंगे ताकत, समर्थकों से बात कर लिया फैसला

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.