Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंसूरचक में डाक्टर की लापरवाही से नवजात शिशु की मौत।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंसूरचक में डाक्टर की लापरवाही से नवजात शिशु की मौत।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नवजात शिशु की मां ने डाक्टर की लापरवाही बताया,आक्रोशित लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी गुस्सा का किया इजहार।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    मंसूरचक,बेगूसराय:प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंसूरचक में रविवार के दिन करीब सात बजे सुबह में एक नवजात शिशु की मौत हो गयी.उक्त घटना मंसूरचक पंचायत के वार्ड संख्या -8 स्थित गांछी टोला निवासी मोहम्मद मुमताज की करीब 24 वर्षीय पुत्री जरीना खातून से संबंधित हैं.मृतक नवजात शिशु की मां जरीना खातून ने बताया कि शनिवार के दिन अस्पताल में करीब तीन बजे पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई.बच्चे जन्म लेने के बाद आशा दीदी, नर्स ने बच्चे का वजन किया तो बच्चा तीन किलो एक सौ ग्राम के करीब था.बच्चे वजन के बाद डीयूटी में तैनात डाक्टर या अन्य किसी कर्मी ने बच्चे की स्वास्थ्य की जांच -पड़ताल नही किया.अंत में बच्चा रविवार के दिन सुबह सात बजे के करीब मर गया.इतना ही नहीं बल्कि बच्चा जन्म लेते ही आशा दीदी , नर्स सहित अन्य कर्मचारियों ने कहने लगा पुत्र हुआ हैं.रूपया देना होगा जबरन दबाब देकर नाजायज ढ़ंग से रुपया की वसूली कर लिया.लेकिन नवजात शिशु एवं प्रश्व की देखरेख सही तरीका से नही कर सका.जिसका खामियाजा नवजात शिशु का जान गंवा कर भूगतना पर रहा हैं.प्रश्व जरीना खातून के पिता मोहम्मद मुमताज ने बताया कि पुत्री की ससुराल भगवानपुर प्रखंड के दमदरपुर गांव से जरीना खातून को यहां लाया सुविधा के लिए क्योंकि प्रथम संतान ईसू था.अब हम कहीं के मुंह दिखाने लायक नहीं रहें.मुमताज ने कहा हमने भी कई बार डाक्टर से मिलकर नवजात शिशु का हाल चाल जानने का प्रयास किया तो डॉक्टर ने वगैर देखे ही कह दिया सब ठीक हैं स्थिर से बैठिये.नवजात शिशु की मौत के बाद स्वास्थ्य केंद्र के सभी डाक्टर, नर्स भाग निकले.आक्रोशित लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी गुस्सा का इजहार करते हुए डीयूटी पर तैनात डाक्टर,नर्स को निलंबित करने एवं नाजायज राशी वसूली करने वाली आशा दीदी अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग करने लगे.राजद नेता सह मंसूरचक पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अरमान कुरैसी, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतों, बहरामपुर पंचायत के मुखिया धर्मवीर सिंह कुंदन,जल.यू.अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम सरवर सहित अन्य ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मंसूरचक के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं डाक्टर के लापरवाही के कारण अब तक अनगिनत प्रश्व नवजात शिशु की मौत हो चुकी हैं.बावजूद अस्पताल की विधि ब्यवस्था में सुधार नहीं हो पायी हैं. जो अत्यंत ही दुखद दुर्भाग्यपूर्ण बातें हैं. उक्त लोगों में इतनी गुस्सा था कि थमने का नाम नहीं ले रहा था.मंसूरचक थाना की पुलिस पदाधिकारी पिंकी कुमारी दल बल के साथ अस्पताल पहुंच कर घटना की जायजा लेती हुई आक्रोशित लोगों के गुस्सा को शांत करवा कर नवजात शिशु के शव को दफन करवाने भेजवाया गया.उक्त लोगो ने शिविल सर्जन, जिलाधिकारी से मांग किया हैं कि शीघ्र ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं डीयूटी पर तैनात डाक्टर को निलंबित करते हुए अस्पताल की विधि ब्यवस्था को सुदृढ़ नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन अनशन जैसी आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्यों को पंगु बनाने की कोशिश न करें केंद्र सरकार – डॉ अजय कुमार
    Next Article पुलिस की कार्रवाई:दो युवक को देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस के साथ ही दो पियक्कड़ को भी किया गिरफ्तार

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.