Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यों को पंगु बनाने की कोशिश न करें केंद्र सरकार – डॉ अजय कुमार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    राज्यों को पंगु बनाने की कोशिश न करें केंद्र सरकार – डॉ अजय कुमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्यों को पंगु बनाने की कोशिश न करें केंद्र सरकार – डॉ अजय कुमार

    देश के संघीय ढांचे पर मोदी की खंडित सरकार का एक और हमला!

    जमशेदपुर । दिल्ली में चल रहे नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक का विपक्षी इंडिया गठबंधन ने बहिष्कार किया है. इस बीच पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने शनिवार को प्रेस बयान जारी कर केंद्र सरकार की नीति पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्यों को पंगु बनाने की कोशिश ना करे. उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में नीति आयोग ने विपक्षी शासित राज्यों के साथ जो भेदभाव किया है. वह संघीय ढ़ाचे के नीति के विपरीत है. दस साल पहले स्थापित होने के बाद से, नीति आयोग पीएमओ का एक अटैचड ऑफिस मात्र बन कर रह गया है. यह संस्था प्रधानमंत्री के लिए ढोल पीटने वाले तंत्र के रूप में काम करता है.

    डॉ. अजय ने बैठक को बताया दिखावा

    कांग्रेस नेता डॉ. अजय ने नीति आयोग के काम करने के तरीके पर भी सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि किसी भी रूप में नीति आयोग ने सहकारी संघवाद को मजबूत नहीं किया है. इसका काम करने का तरीका स्पष्ट रूप से पक्षपातपूर्ण रहा है. यह प्रोफेशनल और स्वतंत्र तो बिल्कुल भी नहीं है. यह असहमति से भरे सभी तरह के दृष्टिकोणों को दबा देता है, जो कहीं ना कहीं लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है. इसकी बैठकें महज दिखावा मात्र की होती हैं.

    वहीं नीति आयोग पर ममता बनर्जी द्वारा लगाए गए आरोप के संबंध में
    डॉ. अजय ने कहा कि नीति आयोग की मीटिंग में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति किया गया व्यवहार नीति आयोग का वास्तविक रूप है, जो बिल्कुल अस्वीकार्य है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की लेख प्रतियोगिता के लिए मुकेश मित्तल को मिला प्रथम पुरस्कार
    Next Article सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंसूरचक में डाक्टर की लापरवाही से नवजात शिशु की मौत।

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.