Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा चुनाव में लोगों ने संविधान, देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में अपना अटूट विश्वास दोहराया: मोदी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    लोकसभा चुनाव में लोगों ने संविधान, देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में अपना अटूट विश्वास दोहराया: मोदी

    News DeskBy News DeskJune 30, 2024No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकसभा चुनाव में लोगों ने संविधान, देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में अपना अटूट विश्वास दोहराया: मोदी

     

    नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार देश की कमान संभालने के बाद अपने पहले ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम में रविवार को कहा कि लोगों ने दुनिया के सबसे बड़े चुनाव में देश के संविधान और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है।

    उन्होंने लोगों को धन्यवाद दिया और निर्वाचन आयोग तथा इस प्रक्रिया से जुड़े हर व्यक्ति को बधाई दी और ‘आकाशवाणी’ के इस मासिक रेडियो कार्यक्रम के 30 मिनट के अपने संबोधन में पेरिस ओलंपिक, ‘वोकल फोर लोकल’ और भारतीय संस्कृति के दुनिया भर में बढ़ते प्रभाव सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।

    प्रधानमंत्री ने जुलाई महीने शुरू होने वाले पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और लोगों से उनका उत्साहवर्धन करने के लिए सोशल मीडिया पर ‘चीयर4भारत’ हैशटैग का उपयोग करने का आग्रह किया।

    उन्होंने कहा कि तोक्यो में पिछले ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने हर नागरिक का दिल जीत लिया था, और भाग लेने वाले खिलाड़ी पूरे जी-जान से पेरिस ओलंपिक की तैयारियों में लगे हुए हैं।

    उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव को दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव करार देते हुए को कहा कि इसमें 65 करोड़ लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में अपना अटूट विश्वास दोहराया है।

    ‘मन की बात’ की 111वीं कड़ी में देशवासियों के साथ अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘मैं आज देशवासियों को इस बात के लिए धन्यवाद भी देता हूं कि उन्होंने हमारे संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में अपना अटूट विश्वास दोहराया है। साल 2024 का चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। दुनिया के किसी भी देश में इतना बड़ा चुनाव कभी नहीं हुआ, जिसमें 65 करोड़ लोगों ने मत डाले हैं।’’

    प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग और मतदान की प्रक्रिया से जुड़े हर व्यक्ति को बधाई दी।

    मोदी ने जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह में आरंभ हो रहे पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी के उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं और देशवासियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया।

    उन्होंने कहा कि पेरिस ओलंपिक की तैयारियों में भारतीय खिलाड़ी ‘जी-जान’ से जुटे हुए हैं और आने वाले दिनों में उन्हें भी भारतीय दल से मुलाकात और उनके उत्साहवर्धन का अवसर मिलने वाला है।

    दुनिया का सबसे बड़ा खेल महाकुंभ यानी ओलंपिक खेलों का इस बार पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन होने जा रहा है। भारतीय खिलाड़ी इन खेलों की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं।

    मोदी ने कहा, ‘‘अगले महीने इस समय तक पेरिस ओलंपिक शुरू हो चुके होंगे। मुझे विश्वास है कि आप सब भी ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का इंतजार कर रहे होंगे। मैं भारतीय दल को ओलंपिक खेलों की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।’’

    तोक्यो ओलंपिक की यादें ताजा करते हुए उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने हर भारतीय का दिल जीत लिया था।

    उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद से ही हमारे खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक की तैयारियों में जी-जान से जुटे हुए हैं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘अब पूरा देश ये उम्मीद कर रहा है कि हमारे खिलाड़ी ओलंपिक में भी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। इन खेलों में पदक भी जीतेंगे और देशवासियों का दिल भी जीतेंगे।’’

    भारत ने चार साल पहले तोक्यो ओलंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके एक स्वर्ण सहित सात पदक जीते थे।

    उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर इस साल आरंभ किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उल्लेख किया और कहा कि इसके तहत पेड़ लगाने का अभियान तेजी से चल रहा है।

    उन्होंने कहा, ‘‘हर कोई अपनी मां के लिए पेड़ लगा रहा है। चाहे वह अमीर हो या गरीब, चाहे वह कामकाजी महिलाएं हों या घरेलू। इस अभियान ने मां के प्रति स्नेह जताने का समान अवसर दिया है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘मां के नाम पेड़ लगाने के अभियान से अपनी मां का सम्मान तो होगा ही, साथ ही धरती मां की भी रक्षा होगी।’’

    मोदी ने तुर्कमेनिस्तान में योग दिवस, राष्ट्रीय कवि गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती मनाए जाने और कैरेबियाई देशों में भारतीय विरासत का जश्न मनाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि आज दुनिया भर में भारतीय संस्कृति का गौरव गान हो रहा है, जिसकी हर देशवासी खुशी मना रहे हैं।

    इसके साथ ही उन्होंने कुवैत सरकार की ओर से राष्ट्रीय रेडियो पर भारतीय संस्कृति के विभिन्न रंगों को शामिल करते हुए शुरू किए गए हिन्दी के एक विशेष कार्यक्रम का भी जिक्र किया और इस ‘शानदार पहल’ की सराहना की।

    प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान पूरी दुनिया ने भरपूर उत्साह और उमंग के साथ मनाए गए 10वें योग दिवस का उल्लेख किया और कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित योग कार्यक्रम में भी कश्मीर में युवाओं के साथ-साथ बहनों-बेटियों ने भी योग दिवस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

    उन्होंने इस क्रम में म्यांमार, श्रीलंका, भूटान और अमेरिका सहित दुनिया भर के विभिन्न स्थानों पर योग दिवस के अवसर पर मनाए गए कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘हमें योग को केवल एक दिन का अभ्यास नहीं बनाना है। आप नियमित रूप से योग करें। इससे आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलावों को जरूर महसूस करेंगे।’’

    प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान एक रेडियो कार्यक्रम की ऑडियो क्लिप भी लोगों को सुनाई और बताया कि ये कुवैत रेडियो के एक प्रसारण से संबंधित है।

    उन्होंने कहा, ‘‘इसमें भारतीय संस्कृति के अलग-अलग रंग शामिल होते हैं। हमारी फिल्में और कला जगत से जुड़ी चर्चाएं वहां भारतीय समुदाय के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। मुझे तो यहां तक बताया गया है कि कुवैत के स्थानीय लोग भी इसमें खूब दिलचस्पी ले रहे हैं। मैं कुवैत की सरकार और वहां के लोगों का हृदय से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने ये शानदार पहल की है।’’

    ‘वोकल फोर लोकल’ कार्यक्रम का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि इसके तहत बनाए जा रहे कई उत्पादों की दुनिया-भर में बहुत मांग है।

    उन्होंने कहा, ‘‘जब हम भारत के किसी स्थानीय उत्पाद को वैश्विक होते देखते हैं तो गर्व से भर जाना स्वाभाविक है।’’

    इस क्रम में उन्होंने आंध्र प्रदेश के अराकू काफी, जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा के बर्फीले मटर और अन्य सब्जियों का जिक्र किया।

    उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू एवं कश्मीर के लोगों की समृद्धि के लिए नए द्वार खोले हैं। हमारे देश में ऐसे विशेष उत्पादों की कमी नहीं है।’’

    प्रधानमंत्री ने 30 जून को मनाये जाने वाले ‘हूल दिवस’ पर देशवासियों को बधाई दी और कहा देश के आदिवासी भाई-बहन इसे धूमधाम से मनाते हैं।

    उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानियों सिदो-कान्हू को याद करते हुए कहा कि इनका बलिदान आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है।

    उन्होंने इन दोनों स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित संथाली भाषा में एक गीत के कुछ अंश की रिकॉर्डिंग भी लोगों को सुनायी।

    मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद ‘मन की बात’ की यह पहली कड़ी है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम की पिछली कड़ी का प्रसारण 25 फरवरी को हुआ था। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद लागू आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर इस कार्यक्रम का प्रसारण स्थगित कर दिया गया था।

    प्रधानमंत्री ने इसके 110वें संस्करण में कहा था कि अगली बार जब वह इस कार्यक्रम के जरिए लोगों से रुबरु होंगे तो नयी ऊर्जा और नयी जानकारी के साथ मिलेंगे।

    देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में अपना अटूट विश्वास दोहराया: मोदी लोकसभा चुनाव में लोगों ने संविधान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में जनता के मुद्दों का उल्लेख नहीं किया : कांग्रेस
    Next Article हेमंत सोरेन ने ‘सामंती ताकतों’ को खदेड़ने के लिए ‘विद्रोह’ की घोषणा की

    Related Posts

    आदित्यपुर में खूनी संघर्ष: युवक की हत्या से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    July 13, 2026

    झरिया में शराब दुकान के पास हंगामा, पुलिस जीप पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

    July 13, 2026

    जमशेदपुर: डेली कलेक्शन कर लौट रहे युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार रुपये लेकर फरार हुए आरोपी

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर में खूनी संघर्ष: युवक की हत्या से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    झरिया में शराब दुकान के पास हंगामा, पुलिस जीप पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

    जमशेदपुर: डेली कलेक्शन कर लौट रहे युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार रुपये लेकर फरार हुए आरोपी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.