Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय ने जिला अंतर्गत जामताड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय ने जिला अंतर्गत जामताड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय ने जिला अंतर्गत जामताड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने जिला अंतर्गत जामताड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने प्रखंड कार्यालय में साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं उन्होंने प्रखंड अंतर्गत सरकार की संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

    _*विभिन्न पंजियों का किया अवलोकन*_

    उन्होंने प्रखंड कार्यालय के विभिन्न पंजियो यथा आकस्मिक अवकाश पंजी, आगत निर्गत पंजी, सूचना अधिकार पंजी, अंकेक्षण पंजी, वाहन लॉग बुक, जनशिकायत पंजी, पेंशन पंजी, सर्विस बुक की अद्यतन स्थिति सहित विभिन्न दस्तावेजों का जांच कर उसे अद्यतन रखने का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने बीडीओ से प्रखंड अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए सभी योजनाओं को समय से पूर्ण करने, किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने एवं योग्य लाभुकों को हर हालत में लाभ मिले इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    वहीं उपायुक्त ने अंचल कार्यालय में भूमि हस्तांतरण, अवैध जमाबंदी, म्यूटेशन, आगत-निर्गत पंजी, नीलाम पत्रवाद, लगान निर्धारण के मामले, जिला से गए पत्रों के कंप्लायंस, कैशबुक एवं भूमि से संबंधित अन्य मामलों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

    _*लोगों की समस्या को सुनें, उनका समाधान करें*_

    इस दौरान उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि प्रखंड में आने वाले लोगों को छोटे छोटे कारणों से बार बार न लौटाएं, उनकी समस्या का समाधान निकालें तथा संवेदनशील होकर अपने दायित्वों कर्तव्य का पालन करें। इसके अलावा राजस्व संग्रहण पर जोर देने का निर्देश दिया।

    _*योजनाओं में लाएं अपेक्षित प्रगति*_

    वहीं प्रखंड अन्तर्गत विभिन्न विकास योजनाओं अबुआ आवास योजना, पीएम किसान, केसीसी, बीज वितरण, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सहित अन्य सभी योजनाओं के प्रगति का समीक्षा करते हुए अपेक्षित प्रगति लाने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश।

    _*पुनरीक्षण कार्य में लाएं तेजी*_

    इसके अलावा उपायुक्त ने अंचल अधिकारी से मतदाता सूची द्वितीय विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के दौरान किए जा रहे हाउस टू हाउस सर्वे, प्रपत्र संग्रहण आदि की जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि स्वयं मतदान केंद्र जाएं एवं निर्वाचन संबंधित कार्य को मॉनिटर करें तथा त्रुटि रहित कार्य हो, इसे सुनिश्चित करें।

    *वहीं इसके अलावा उपायुक्त ने केंद्रीय पुस्तकालय जामताड़ा का निरीक्षण कर पुस्तकालय में पुस्तकों की उपलब्धता एवं विभिन्न पंजियों का अवलोकन कर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।*

    *इस मौके पर* प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार चौधरी, अंचल अधिकारी श्री अबीश्वर मुर्मू, प्रशासी पदाधिकारी श्री गणेश दास, स्टेनो श्री शुभदीप चक्रवर्ती एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा राजेंद्र मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका का हुआ विदाई समारोह
    Next Article अष्टम वर्ग में अध्ययनरत कुल 12490 छात्र छात्राओं को निःशुल्क मिलेगा साइकल

    Related Posts

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    July 18, 2026

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    July 18, 2026

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.