Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्रपति शिवाजी महाराज देश के महान नायक हैः केन्द्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत
    Breaking News

    छत्रपति शिवाजी महाराज देश के महान नायक हैः केन्द्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    छत्रपति शिवाजी महाराज देश के महान नायक हैः केन्द्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत
    नई दिल्ली
    इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) और राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए) द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज की 115 तैल चित्रों की प्रदर्शनी का केन्द्रीय संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी का आयोजन छत्रपति शिवाजी के राज्याभिषेक के 350 वर्ष पूरे होने पर किया गया है।

     

     

    विगत 15 दिनों से लगी इस प्रदर्शनी को देखने बड़ी संख्या में कला प्रेमी, विशेषकर युवा पहुंचे। संस्कृति मंत्री श्री शेखावत ने कहा, “छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे देश के महान नायक हैं और सदियों से हम सबके प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनके जीवन पर आधारित इस ऐतिहासिक प्रदर्शनी से हमें उनके जीवन के बारे में बहुत कुछ जानने और सीखने का अवसर मिलता है।” संस्कृति मंत्री ने कहा कि यह संग्रह राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है।

     

     

    ज्ञात हो कि इन पेंटिंग्स को श्रीकान्त चौगुले और उनके पुत्र गौतम चौगुले ने ‘पद्म विभूषण’ बाबा साहेब पुरंदरे के मार्गदर्शन में बनाया है। इन पेंटिंग्स के संग्राहक श्री दीपक गोरे ने अभी हाल ही में यह संग्रह प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से आईजीएनसीए को धरोहर के रूप में सौंपा है। संस्कृति मंत्रालय इसकी स्थायी गैलरी बनाने और इस प्रदर्शनी को देश के अन्य स्थानों पर ले जाने की योजना बना रहा है। इस प्रदर्शनी के सभी चित्रों को तैयार करने में 16 वर्षों का समय लगा है।

     

     

    इस अवसर पर केन्द्रीय संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी तथा एनजीएमए के महानिदेशक संजीव कुमार गौतम भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीट पेपर लीक का झारखंड कनेक्शन, हजारीबाग पहुंची जांच टीम
    Next Article सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल, एक की मौत

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.