Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छोटा नागपुर रेंज के जोनल आईजी अखिलेश कुमार झा आदित्यपुर थाना पहुंचे,आईजी ने सभी थानों की फाइलों को खंगाला
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    छोटा नागपुर रेंज के जोनल आईजी अखिलेश कुमार झा आदित्यपुर थाना पहुंचे,आईजी ने सभी थानों की फाइलों को खंगाला

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    छोटा नागपुर रेंज के जोनल आईजी अखिलेश कुमार झा आदित्यपुर थाना पहुंचे,आईजी ने सभी थानों की फाइलों को खंगाला

     

    आदित्यपुर: शुक्रवार को छोटा नागपुर रेंज के जोनल आईजी अखिलेश कुमार झा आदित्यपुर थाना पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सरायकेला के तीन थाना, आरआईटी, आदित्यपुर और गम्हरिया एवं जमशेदपुर के दो थाने कदमा एवं जुगसलाई के फाइलों की समीक्षा की. इस दौरान कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे, सरायकेला एसपी मनीष टोप्पो, जमशेदपुर सिटी एसपी मुकेश कुमार लुनायत के अलावा सरायकेला एसडीपीओ, जमशेदपुर ट्रैफिक डीएसपी, सरायकेला ट्रैफिक प्रभारी एवं संबंधित थानों के प्रभारी मौजूद रहे.

     

     

    इससे पूर्व थाना पहुंचने पर जोनल आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. करीब दो घंटे तक आईजी ने सभी थानों की फाइलों को खंगाला एवं लंबित कांडो को तीव्र गति से निष्पादित करने के निर्देश दिए. वहीं अनुशासन को लेकर आईजी ने पुलिस पदाधिकारियों की जमकर क्लास लगाई और संबंधित एसपी एवं एसडीपीओ को इस पर सुधार करने के निर्देश दिए.

     

     

    इधर सरायकेला एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि जोनल आईजी एवं डीआईजी ने अपराध पर नकेल कसने एवं आदित्यपुर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं ट्रैफिक डीएसपी कार्यालय स्थापित करने पर सहमति दे दी है. उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में आदित्यपुर में अपराध में बढ़ोतरी हुई है.

     

     

    कल्पनापुरी हत्याकांड मामले को लेकर एसपी ने बताया कि पुलिस जल्द ही मामले का उद्वेदन करेगी. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. साथ ही सूचना तंत्र को मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है. इसके अलावा अपराधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष रणनीति के तहत काम करने की योजना बनाई गई है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में ब्राउन शुगर के कारोबार पर नकेल कसने के लिए भी अलग से रणनीति तैयार की जा रही है, जल्द ही इसके सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनौ साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
    Next Article एक्शन मे धनबाद पुलिस,मोटर साइकल चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़

    Related Posts

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    May 28, 2026

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.