Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनावी मोड में बीजेपीः केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बनाया गया झारखंड का चुनाव प्रभारी, हिमंता विश्व सरमा बने सह प्रभारी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    चुनावी मोड में बीजेपीः केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बनाया गया झारखंड का चुनाव प्रभारी, हिमंता विश्व सरमा बने सह प्रभारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 17, 2024Updated:June 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चुनावी मोड में बीजेपीः केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बनाया गया झारखंड का चुनाव प्रभारी, हिमंता विश्व सरमा बने सह प्रभारी
    रांचीः भारतीय जनता चुनावी मोड में आ गई है. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है.

     

     

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का चुनाव प्रभारी बनाया गया है.बता दें कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनावो को देखते हुए चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है. जिसके तहत इस साल के अंत में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव के के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का चुनाव प्रभारी बनाया है. वहीं असम के सीएम हिमंता बिश्व सरमा को चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है.

     

     

    झारखंड के अलावा महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू कश्मीर के लिए भी प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की गई है. महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री भुपेंद्र यादव को बनाया है, जबकि सह प्रभारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को बनाया गया है.

     

    वहीं हरियाणा का चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बनाया है, जबकि सह प्रभारी सांसद और पूर्व मुख्यमंक्षी बिप्लब कुमार देव को बनाया गया है. वहीं जम्मू कश्मीर का चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को बनाय गया है. इस बाबत पार्टी ने पत्र जारी कर दिया है.

     

     

    गौरतलब है कि इन चारों राज्यों में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं. फिलहाल दो राज्यों में बीजेपी की सरकार है. जबकि पिछले चुनाव में झारखंड में बीजेपी को हार मिली थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीट परीक्षा में एनटीए अधिकारी समेत कोई भी दोषी पाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी: प्रधान
    Next Article ओडिशा के राज्यपाल औऱ मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में ट्रेन दुर्घटना पर शोक जताया

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.