Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस के लिए चुनौतियों से भरा है आगे का रास्ता
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय

    कांग्रेस के लिए चुनौतियों से भरा है आगे का रास्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कांग्रेस के लिए चुनौतियों से भरा है आगे का रास्ता

    देवानंद सिंह

    देश में 215 सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी में सीधा मुकाबला और कांग्रेस की कार्य समिति की बैठक में आला नेताओं का झलकता आत्मविश्वास कांग्रेस के लिए खुशी के पल थे लेकिन इसके आगे की चुनौती राहुल गांधी समझ रहे होंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से कांग्रेस में एक अलग तरह का आत्मविश्वास दिख रहा है, जो स्वाभाविक है। हालांकि बड़ा सवाल आज भी यही है कि इससे आगे की उसकी यात्रा कैसी होगी और इस सवाल का जवाब अब भी कई चुनौतियों से घिरा नजर आ रहा है।

     

     

    अगर सहयोगी दलों की जिद के चलते महाराष्ट्र की सांगली और बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ने को मजबूर हुए विशाल पाटिल और पप्पू यादव की जीत को जोड़ लिया जाए तो कांग्रेस की सीट संख्या 101 पर पहुंच जाती है। और कांग्रेस को जोड़ भी लेना जिस तरह से पप्पू यादव ने कहा मैं खांटी कांग्रेसी हूं

    यह चुनाव कांग्रेस के लिए ऐसा नतीजा लाया है, जिसमें यह तय करना मुश्किल है कि ग्लास आधा भरा है या आधा खाली है।

     

     

    कांग्रेस के लिए यह खुशी की बात हो सकती है कि विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. खुद बहुमत के करीब न पहुंचकर भी कम से कम बीजेपी को बहुमत से दूर रखने में कामयाब हो गया। इस लिहाज से खुद कम सीटों पर लड़ने और संविधान की रक्षा के नारे पर सबसे ज्यादा जोर देने की उसकी रणनीति काम कर गई। लेकिन बतौर राजनीतिक दल उसे उन क्षेत्रों पर ध्यान देना ही होगा जहां उसका संगठनात्मक ढांचा लगातार कमजोर होता रहा है।

    महाराष्ट्र की राजनीति पिछले पांच वर्षों में जिस तरह की उथल-पुथल और घालमेल से गुजरी, उसमें कांग्रेस का सबसे ज्यादा सांसदों वाली पार्टी के रूप में उभरना निश्चित रूप से काफी मायने रखता है। झारखंड में भी आशा के अनुरूप परिणाम दिखे हैं आगे की राजनीति के लिए कांग्रेस को आक्रामकता के साथ ठोस रणनीति पर काम करने की आवश्यकता है भ्रष्टाचार के मुद्दे पर झारखंड में कांग्रेस की लोकसभा चुनाव के दौरान ही आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और लगातार कांग्रेस प्रधानमंत्री के निशाने पर रही

     

     

     

    झारखंड व महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं जाहिर है भाजपा आक्रामक भी होगी क्योंकि भाजपा का मनोबल बढ़ा हुआ है और इस परिस्थिति में कांग्रेस को झारखंड के साथ महाराष्ट्र को साधने की चुनौती भी होगी
    लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की रणनीति यूपी में रायबरेली से राहुल गांधी को और अमेठी से गांधी परिवार के विश्वासपात्र के एल शर्मा को खड़ा करने की बात हो या अखिलेश को अधिक से अधिक स्पेस मुहैया कराने की, ये सब कारगर साबित हुए। जातीय जनगणना मुद्दे को उठना भी कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित हुआ उत्तर भारत के एक बड़े तबके में कांग्रेस को लेकर उम्मीद जगा रहा है कांग्रेस को आने वाले दिनों में अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा के साथ आक्रामकता और गरिमा दोनों को ध्यान में रखते हुए रणनीति बनानी होगी तभी सफलता मिलेगी और सीधा मुकाबला वाला सीटों पर अभी से एक रणनीति के तहत संगठनात्मक ढांचा को बचाए रखना बड़ी चुनौती होगी

    कांग्रेस के लिए चुनौतियों से भरा है आगे का रास्ता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलालू ने 77 पाउंड का केक काटकर मनाया 77वां जन्मदिन
    Next Article भीषण गर्मी में लू से बचाव के लिए सतर्क रहें, बरतें विशेष सावधानी: उपायुक्त अनन्य मित्तल

    Related Posts

    जब व्यवस्था पर भरोसा टूटता है: देश में तबाही के संकेत और समाधान

    June 30, 2026

    नसरापुर दुष्कर्म-हत्याकांड: दोषी भीमराव कांबले को फांसी, अदालत ने बताया ‘दुर्लभतम’ मामला

    June 30, 2026

    एलएनएमयू में ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस’ पर विशेष ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित

    June 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जब व्यवस्था पर भरोसा टूटता है: देश में तबाही के संकेत और समाधान

    नसरापुर दुष्कर्म-हत्याकांड: दोषी भीमराव कांबले को फांसी, अदालत ने बताया ‘दुर्लभतम’ मामला

    एलएनएमयू में ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस’ पर विशेष ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित

    सवाल पूछना अपराध नहीं, लोकतंत्र की आत्मा है: पत्रकार पर छापेमारी ने बढ़ाई चिंता

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर के जुबली पार्क रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज गति से आ रही बाइक ने स्कूटी tसवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवती की पहचान कदमा निवासी सपना के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को सड़क से उठाया और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही एसआरटी (SRT) टीम भी मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, युवती की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक अत्यधिक तेज गति से चल रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार बाइक चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। लगातार बढ़ रही हिट एंड रन की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा प्रमुख सड़कों पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.