Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर :एडीएल में हो हंगामे के बीच सारे प्रस्ताव पारित वर्तमान कमेटी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए दस सदस्यों को किया बर्खास्त
    Breaking News अपराध जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची शिक्षा साहित्य

    जमशेदपुर :एडीएल में हो हंगामे के बीच सारे प्रस्ताव पारित वर्तमान कमेटी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए दस सदस्यों को किया बर्खास्त

    News DeskBy News DeskJune 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर :एडीएल में हो हंगामे के बीच सारे प्रस्ताव पारित

    वर्तमान कमेटी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए दस सदस्यों को किया बर्खास्त

    जमशेदपुर : एडीएल सोसाइटी कदमा की वार्षिक आमसभा ठीक उस तरह हुई, जिस तरह छह वर्ष पूर्व बिष्टुपुर राम मंदिर में हुई थी। रविवार की शाम को वार्षिक आमसभा की शुरुआत 5:30 बजे से हुई। गेट से प्रवेश करते हुए विपक्षी टीम की ओर से वाई ईश्वर राव मुर्दाबाद व पी सिमाद्री मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। सभा स्थल पर पहुंचकर यह हंगामा और बढ़ गया। विपक्षियों की ओर से कदमा थाना प्रभारी तथा दंडाधिकारी को बताया कि प्रशासन की ओर से वार्षिक आमसभा कराने की अनुमति नहीं है। इस कारण यह वार्षिक आमसभा नहीं की जा सकती है। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्षी खेमे के सदस्यों के बीच जमकर हंगामा हुआ। हाथापाई तक की नौबत आई। स्थित बिगड़ता देख कदमा थाना प्रभारी ने प्रशासन के आदेश पर सत्ता पक्ष को वार्षिक आमसभा नहीं कराने का सुझाव दिया। इसके बाद एजीएम कराने व न कराने को लेकर हंगामा होता रहा।

     

     

    इसके बाद डीएसपी निरंजन तिवारी पहुंचे और एजीएम को स्थगित करने की बात कही। इसके बाद एजीएम के स्थगित करने की घोषणा भी हुई, लेकिन इसके तुरंत बाद सत्ता पक्ष की ओर एजीएम के उपस्थित सदस्यों से आमसभा कराने की अनुमति ली गई तथा पूछा गया कि सारे प्रस्ताव को पास कर दिया जाए। उपस्थित 300 से अधिक सदस्यों ने इसे पारित कर दिया। विपक्षी खेमा की ओर से उपस्थित 50 से अधिक सदस्यों ने इसका विरोध किया।

     

     

    वर्तमान कमेटी के अध्यक्ष वाई ईश्वर राव ने बताया कि आमसभा में सारे आठ प्रस्तावों को सदस्यों ने पास कर दिया है और अब एजीएम नहीं होगा। इसके बाद समय आने पर सीधे चुनाव होगा। अध्यक्ष वाई ईश्वर राव ने बताया कि वार्षिक आमसभा में विरोधी खेमे के 11 सदस्यों की सदस्यता को समाप्त कर दिया है। के गुरुनाथ राव, केवीपी राव, मज्जी रवि, पी रामचंद्र राव उर्फ बीआरसी, एन भास्कर, जी रमेश नायडु, के हनुमंत राव, एवी रामाराव, ए जगदीश्वर राव, पी नागेश गोखले, एम नागेश्वर राव की आजीवन सदस्यता को समाप्त कर दिया गया है।

    जमशेदपुर :एडीएल में हो हंगामे के बीच सारे प्रस्ताव पारित वर्तमान कमेटी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए दस सदस्यों को किया बर्खास्त
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचिराग पासवान: राजनीतिक परिपक्वता से किया हैरान, केंद्रीय मंत्री बनकर की जोरदार वापसी
    Next Article अन्नपूर्णा देवी: गृहिणी से केंद्रीय मंत्री तक का सफर किया तय

    Related Posts

    टाटा स्टील में बोनस समझौते की तैयारी, पुराने फार्मूले पर बन रही सहमति!

    September 2, 2026

    कादमडीह दुर्गापूजा कमेटी की पहली निर्विरोध महिला अध्यक्ष बनीं मेघा चौधरी, उपाध्यक्ष चाइना गोराई

    September 2, 2026

    कच्ची सड़क और 50 फीट चौड़ा नाला बना मुसीबत, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे

    September 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा स्टील में बोनस समझौते की तैयारी, पुराने फार्मूले पर बन रही सहमति!

    कादमडीह दुर्गापूजा कमेटी की पहली निर्विरोध महिला अध्यक्ष बनीं मेघा चौधरी, उपाध्यक्ष चाइना गोराई

    कच्ची सड़क और 50 फीट चौड़ा नाला बना मुसीबत, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे

    भारी बारिश और नदियों के बढ़े जलस्तर पर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, राहत व पुनर्स्थापन कार्य तेज करने के निर्देश

    सांसद बनाम सफेदपोश कारोबारी: आदित्यपुर में बढ़ते सवाल, पर्दे के पीछे कौन?

    नडीपीएस के मामलों में वांछित शिवाजी गोप गिरफ्तार

    एनआईटी जमशेदपुर में हिंदी माह का शुभारंभ

    सरायकेला बाजार में दुकानों की चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

    खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो ने भरी हुंकार

    राजनगर में खनन पट्टा के खिलाफ ग्रामीणों का खुला विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.