Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर बस्ती विकास समिति ने ‘पर्यावरण पखवाड़ा’ के तहत साकची स्थित मनोकामना मंदिर परिसर में किया पौधरोपण, लोगों से अपने मांगलिक एवं पारिवारिक कार्यक्रम में 10 पौधे लगाने की अपील की
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर बस्ती विकास समिति ने ‘पर्यावरण पखवाड़ा’ के तहत साकची स्थित मनोकामना मंदिर परिसर में किया पौधरोपण, लोगों से अपने मांगलिक एवं पारिवारिक कार्यक्रम में 10 पौधे लगाने की अपील की

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर बस्ती विकास समिति ने ‘पर्यावरण पखवाड़ा’ के तहत साकची स्थित मनोकामना मंदिर परिसर में किया पौधरोपण, लोगों से अपने मांगलिक एवं पारिवारिक कार्यक्रम में 10 पौधे लगाने की अपील की, ऑनलाईन चित्रांकन प्रतियोगिता की अंतिम तिथि बढ़ाकर की गई 12 जून।

    जमशेदपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लौहनगरी जमशेदपुर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण का अभियान चला रही बस्ती विकास समिति ने शनिवार को साकची स्थित मनोकामना मंदिर परिसर में वृहद रूप से पौधरोपण किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने मंदिर परिसर में औषधीय गुणों से भरपूर दर्जनों छायादार एवं फलदार पौधे लगाए। वहीं, इनकी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी समिति के स्थानीय सदस्यों को दी गयी। इस अवसर पर बस्ती विकास समिति के अध्यक्ष खेमलाल चौधरी ने कहा कि जीवन की दृष्टि से पर्यावरण मानव के लिए सर्वोच्च जरुरत है। बस्ती विकास समिति पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य को लेकर विश्व पर्यावरण दिवस से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वृहद वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से लगातार जन-जागरूकता अभियान चला रही है। इस अभियान में लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आज प्रकृति का ह्रास इतना अधिक हो चुका है कि हमारे एक पेड़ लगाने से प्रकृति का संतुलन नहीं बन सकेगा। ऐसे में शहर के प्रत्येक जिम्मेदार व्यक्ति को अपने आसपास के खाली स्थानों पर वर्ष में करीब 10 पेड़ लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि घर में जब भी कोई मांगलिक कार्यक्रम अथवा कोई पारिवारिक कार्यक्रम हों तो हमें 10 पौधे लगाने की परंपरा अपनानी होगी, तभी हम आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण की विरासत भेंट कर पाएंगे। वहीं, उन्होंने बताया कि ‘पर्यावरण चुनौती एवं समाधान’ विषय पर चल रहे ऑनलाईन चित्रांकन प्रतियोगिता में बच्चों की भागीदारी और उत्साह को देखते हुए प्रतियोगिता की अंतिम तिथि को चार दिन आगे बढ़ा दिया गया है। इसमें प्रतिभागी अपने पेंटिंग व्हाट्सएप नबंर 9431373471/ 70046 50614 पर भेज सकते हैं। इस प्रतियोगिता में दो आयु वर्ग के केटेगरी से तीन सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग को 16 जून (रविवार) को समारोह के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा।

    इस दौरान कमलेश सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजपा नेता पवन अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह, सुशांत पांडा, अमरजीत सिंह राजा, बोल्टू सरकार, मंजीत सिंह, राॅकी सिंह, उमेश गिरी, मोंटी अग्रवाल, कृष्णा यादव, हेमंत साहू, हरेराम यादव, बिनोद झा, सन्नी राज सिंह, कामेश्वर साहू, राकेश कुमार, किशोर कुमार साहू समेत अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाइवा की चपेट में आने से साइकिल सवार राजमिस्त्री की मौत,दूसरा घायल
    Next Article महिला थाना व सिविल सर्जन कार्यालय में महिलाओं के लिए क्रॉस लर्निंग विजिट

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.