Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला थाना व सिविल सर्जन कार्यालय में महिलाओं के लिए क्रॉस लर्निंग विजिट
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    महिला थाना व सिविल सर्जन कार्यालय में महिलाओं के लिए क्रॉस लर्निंग विजिट

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महिला थाना व सिविल सर्जन कार्यालय में महिलाओं के लिए क्रॉस लर्निंग विजिट

    जमशेदपुर।
    सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वोलंटरी एक्शन ( युवा ) एवं विमेन गेनिंग ग्राउंड कंसोर्टियम के तत्वावधान में आज सरकारी विभाग महिला थाना साकची जमशेदपुर एवं सिविल सर्जन अस्पताल, पूर्वी सिहभूम के पदाधिकारियों के बीच प्रखंड पोटका की लड़कियों, महिलाओं ,विकलांग लड़कियों एवं महिला पंचायत प्रतिनिधियों का क्रास लर्निंग विजिट सह इंटरफेस मीटिंग की गई | युवा की सचिव वर्णाली चक्रवती ने पोटका क्षेत्र में संचालित विमेन गेनिंग ग्राउंड कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करना और हिंसा के खिलाफ हर स्तर पर पैरवी करना है | इस दौरान लड़कियों एवं महिलाओं ने अपने साथ हो रही महिला हिंसा व शोषण के विरुद्ध कैसे क़ानूनी सहायता एवं न्याय प्राप्त कर सकते है, इस विषय पर विस्तृत जानकारी ली | महिला थाना सब इंस्पेक्टर मंजुश्री कुंकल ने कहा कि महिला थाना में महिला ही प्रभारी के रूप में नियुक्त होती है ताकि कोई भी पीड़ित महिला आकर अपनी समस्या को निःसंकोच होकर बता सके और जल्द सहायता पा सके। उन्होंने कहा कि महिला थाना में घरेलु हिंसा से संबंधित कोई भी शिकायत को दर्ज कर सकते है जैसे – शादी का झांसा , बलात्कार , यौन शोषण , डिजिटल हिंसा ,कार्य स्थल पर हिंसा इत्यादि | थाना में आने से हिचकिचाएं नहीं ।ऐसा नहीं सोचे कि थाना जायेंगे तो समाज में बदनामी होगी ।लोग क्या कहेंगे बल्कि हमें मिलकर हिंसा के खिलाफ आवाज उठाना है और हिंसामुक्त समाज ने निर्माण में अपनी भागीदारी देनी है | सिविल सर्जन अस्पताल के दिव्यंगता कोषांग के पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने विकलांगता से जुड़ी सुविधा लेने के लिए कैसे विकलांग व्यक्तियों के लिए सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दिये और बताये कि आप सभी अपने आस पास के विकलांग व्यक्तियों को योजनाओं व पेंशन से जोड़ने में जरुर अपनी भागीदारी दे | इस दौरान युवा सचिव वर्णाली चक्रवर्ती, अंजली बोस सचिव महिला कल्याण समिति , सुष्मिता बोस सह सचिव महिला कल्याण समिति उपस्थित थे | कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा के सदस्यों ने सहयोग किया |

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर बस्ती विकास समिति ने ‘पर्यावरण पखवाड़ा’ के तहत साकची स्थित मनोकामना मंदिर परिसर में किया पौधरोपण, लोगों से अपने मांगलिक एवं पारिवारिक कार्यक्रम में 10 पौधे लगाने की अपील की
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    June 22, 2026

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.