Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विरासत के संरक्षण के लिए आर्थिक ताकत बनना होगाः हरिवंश, उपसभापति, राज्यसभा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    विरासत के संरक्षण के लिए आर्थिक ताकत बनना होगाः हरिवंश, उपसभापति, राज्यसभा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 30, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विरासत के संरक्षण के लिए आर्थिक ताकत बनना होगाः हरिवंश, उपसभापति, राज्यसभा

    *राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा, विरासत के संरक्षण के लिए आर्थिक ताकत बनना होगा*

    नई दिल्ली, 30 मई, गुरुवार।
    हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) में एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण पुस्तक ‘विदेश में हिंदी पत्रकारिताः 27 देशों की हिंदी पत्रकारिता का सिंहावलोकन’ का लोकार्पण किया गया। पुस्तक के लेखक हैं डॉ. जवाहर कर्नावट और इसे प्रकाशित किया है राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (नेशनल बुक ट्रस्ट) ने। पुस्तक का लोकार्पण राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश, आईजीएनसीए के अध्यक्ष श्री रामबहादुर राय, सप्रे संग्रहालय, भोपाल के संस्थापक पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर, आईजीएनसीए के डीन (प्रशासन) व कलानिधि प्रभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रमेश चंद्र गौड़, वैश्विक हिंदी परिवार के अध्यक्ष श्री अनिल जोशी और श्रीमती अलका सिन्हा ने किया। इस अवसर पर पुस्तक के लेखक भी उपस्थित थे। लोकार्पण के बाद पुस्तक पर गहन चर्चा भी हुई। चर्चा से पूर्व, प्रो. रमेश चंद्र गौड़ ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की। साथ ही, पुस्तक का परिचय भी दिया।
    इस अवसर मुख्य अतिथि श्री हरिवंश ने कहा कि यह पुस्तक विदेशों में हिंदी पत्रकारिता के 120 वर्षों का विवरण प्रस्तुत करती है, जिसे लेखक जवाहर कर्नावट ने ढाई दशकों से ज्यादा समय के श्रम और शोध से तैयार किया है। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों के लिए ‘आईजीएनसीए बुक सर्किल’ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “लोगों और बुद्धिजीवियों के बीच बौद्धिक चेतना पैदा करने का यह एक कर्मठ प्रयास है।” उन्होंने कहा कि यह पुस्तक भविष्य में लिखने वाले लोगों के लिए एक संदर्भ ग्रंथ की तरह है। उन्होंने बल देकर कहा कि किसी भी देश की भाषाई पत्रकारिता को देश की आर्थिक स्थिति से ताकत मिलती है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक से हमें पहली प्रेरणा मिलती है कि हमारे देश के समृद्ध अतीत को, बेहतर चीजों को हमें बचाकर रखना है, उससे भविष्य के लिए प्रेरणा लेनी है, तो हमें महत्त्वपूर्ण आर्थिक ताकत बनना पड़ेगा। तभी हम इस विरासत को बचा कर रख पाएंगे और इसे आगे ले जा पाएंगे। उन्होंने अपने सम्बोधन के अंत में कहा कि यह पुस्तक समकालीन पाठकों को हिंदी पत्रकारिता के वैश्विक परिप्रेक्ष्य के बारे में शिक्षित करने वाली है, जिससे आज के समय में उनकी समझ समृद्ध होगी।
    रामबहादुर राय ने अपने सम्बोधन की शुरुआत में लेखक से अनुरोध किया कि पुस्तक का अगला संस्करण आए, तो इसका नाम ‘दुनिया भर में हिंदी पत्रकारिता’ कर देना चाहिए। उन्होंने बताया कि सिंगापुर में हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत सैनिकों ने की थी। उन्होंने कहा, पुस्तक पढ़ते समय आपको लगेगा कि हिंदी पत्रकारिता प्रेम का धागा है, जो दुनिया में भारत से चलता है और भारत आकर पहुंचता है। ये एक वर्तुल बनाता है।
    विजयदत्त श्रीधर ने कहा कि पत्रकारिता की एक परिभाषा बताई गई है कि जिसे छिपाना चाहा जा रहा हो, समाचार वो है, बाकी सब प्रचार है। विदेशों में जो गिरमिटिया गए थे, वे ही वहां हिंदी लेकर गए थे। ये वो भारतीय थे, जिन्होंने परदेस में स्वदेश रचने की सांस्कृतिक यात्रा की। उस यात्रा में महत्त्वपूर्ण योगदान पत्र-पत्रिकाओं का है, जिसको बताने का बहुत बड़ा काम इस पुस्तक में किया गया है। अनिल जोशी ने कहा कि विदेशों में हिंदी पत्रकारिता प्रतिकार की पत्रकारिता, संघर्ष की पत्रकारिता, विद्रोह की पत्रकारिता है। विदेशों में हिंदी पत्रकारिता के विकास क्रम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि विदेश में हिंदी पत्रकारिता के कई चरण हैं।
    पुस्तक के लेखक डॉ. जवाहर कर्नावट ने पुस्तक के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि हिंदी का फलक बहुत व्यापक है और इस पर काम किया जाना चाहिए, जिससे हिंदी की प्रतिष्ठा बढ़े। हिंदी पूरे विश्व में व्यापक रूप से फैली है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक को लिखने के क्रम में सही जानकारी प्राप्त करने के लिए गहन शोध किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में भारत की हिंदी पत्रकारिता का योगदान रहा, उसी प्रकार विदेश से निकलने वाले हिंदी पत्र-पत्रिकाओं के कंटेंट को देखोंगे, तो हमें ऐसा लगता है कि उन पत्र-पत्रिकाओं का भी काफी योगदान रहा।
    प्रसिद्ध लेखिका श्रीमती अलका सक्सेना ने भी इस चर्चा में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन आईजीएनसीए के मीडिया सेंटर के दीपक कुमार भारद्वाज ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचंड गर्मी से निजात के लिए जमशेदपुर के साकची हनुमान मन्दिर में हुई विशेष पूजा, सनातन उत्सव समिति ने कराया अनुष्ठान
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    May 26, 2026

    राहुल दुबे गैंग पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

    May 26, 2026

    धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    राहुल दुबे गैंग पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

    धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    जमीन विवाद में युवक की मौत से भड़का आक्रोश, पांच घंटे तक जाम रहा मंडरो चौक

    जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर

    सरायकेला में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में मिला जला हुआ शव

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.