Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षा का भारतीयकरण करने वाले के लिए राष्ट्र हित में मतदान करें युवा : निखिल रंजन
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    शिक्षा का भारतीयकरण करने वाले के लिए राष्ट्र हित में मतदान करें युवा : निखिल रंजन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बेगूसराय :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शत-प्रतिशत मतदान को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान का बलिया और डंडारी का संयुक्त बैठक बलिया में आयोजित किया. बैठक का नेतृत्व नगर मंत्री दयानिधान गिरी ने किया और अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अमित कुमार ने किया । बैठक में मुख्य रूप से अभाविप बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन उपस्थित थे, क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश हैं, भारत में आम चुनाव हो रहे है जो भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है। अभाविप लोकतंत्र के महापर्व को मतदाता जागरूकता अभियान के रूप में मना रही है. इसके तहत सभी कार्यकर्ता मतदाताओं को अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. ”हर एक वोट जरूरी होता है” पंक्ति को केंद्र में रखते हुए विद्यार्थी परिषद युवाओं के बीच कविता, गीत एवं इंस्टाग्राम पर रील प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है. युवाओं की रुचि को ध्यान में रखते हुए मतदाता जागरूकता के लिए परिषद युवाओं को उचित मंच प्रदान करने का प्रयास करेगी. अभाविप के विशेष आमंत्रित सदस्य अजीत चौधरी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में परिषद के कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को जागरूक करने की जिम्मेदारी को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाने का संकल्प लिया है. परिषद के कार्यकर्ता प्रतिदिन शाम को विभिन्न वार्डों में बैठक करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर भी आम नागरिकों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं वैश्विक पटल पर बढ़ती भारत की गौरवशाली छवि, सक्षम और सुरक्षित भारत,सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, सांस्कृतिक उत्थान, सशक्त और मजबूत सेना, विकसित भारत,समान नागरिक संहिता, स्टार्टअप जैसे कई मुद्दों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रवासियों से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की जा रही है। विभाग प्रमुख विजेंद्र सर और विभाग संयोजक सोनू सरकार ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में युवा, बुजुर्ग, महिला एवं किसान की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा हो, इसके लिए परिषद डोर टू डोर कैंपेन चला कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मत का प्रयोग जरूर करें इसके लिए मतदाताओं से आग्रह भी कर रहे हैं।वहीं,कैंपेन के दौरान मतदाताओं को बताया जा रहा है कि अपने मताधिकार का सही प्रयोग करें। लोकतंत्र की मतबूती के लिए यह आवश्यक है। वैसे नेता को चुनें जो सही मायने में देश और जनहित के लिए कुछ अच्छा सोचता हो। नगर मंत्री दयानिधान गिरी और नगर अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक वोटिंग कैसे हो इसको लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता पूरे जोर सोर से लगे हुए है इस बार के आम चुनाव में रिकॉर्ड मतदान हो इसके लिए हम सभी अभाविप कार्यकर्ता गांव-गांव तक जाकर लोगों को उनके मत के अहमियत को बता रहे हैं। इस क्रम में हम नुक्कड़ सभा, नुक्कड़ नाटक, संबंधित पर्ची का वितरण कर जागरूकता अभियान चलाएंगे बैठक में नगर सह मंत्री संजीव कुमार झा,अजीत कुमार, डंडारी नगर सह मंत्री दिवेश कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी धनंजय प्रियांशु,मंगलेश कुमार,अमन गुप्ता,रामबाबू कुमार,सुमन यादव,विक्रांत कुमार, सचिन कुमार, अनीश राजपूत,विकाश सिंह मनीष कुमार आदि उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षा के साथ साथ खेल-कूद का भी अलख जगा रहा है बच्चों की पाठशाला :विक्रम
    Next Article महागठबंधन प्रत्याशी अवधेश कुमार राय को मिला बहुजन मुक्ति पार्टी का खुला समर्थन

    Related Posts

    ड्रग माफिया का सपना चकनाचूर! नालासोपारा से तेलंगाना तक फैला नेटवर्क ध्वस्त, 70 किलो MD ड्रग्स जब्त!

    October 25, 2026

    वोट चोरी का शोर और लोकतंत्र की असली चुनौती

    October 25, 2026

    खेती से लेकर पशुपालन तक, योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश

    October 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ड्रग माफिया का सपना चकनाचूर! नालासोपारा से तेलंगाना तक फैला नेटवर्क ध्वस्त, 70 किलो MD ड्रग्स जब्त!

    वोट चोरी का शोर और लोकतंत्र की असली चुनौती

    अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस (25 अक्टूबर) पर विशेष

    एक व्हाट्सएप चैट,स्क्रीनशॉट हत्या का आरोप और सुप्रीम कोर्ट का फैसला! -हत्या के केस में फैसले ने बढ़ा

    सीबीआई की बड़ी कार्रवाई! मुंबई की कंपनी पर ₹212 करोड़ का बैंक फ्रॉड केस, डायरेक्टर्स के घरों पर छापे

    खेती से लेकर पशुपालन तक, योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश

    सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं हो : कान्हु मुर्मू

    *फल दुकान में घुसा पुट्टी लदा ट्रक, पेड़ से टकराकर रुका

    मधुआबेड़ा में कोजागरी लक्ष्मी पूजा की तैयारियां पूरी

    जादूगोड़ा में पहली बार विजया मिलन समारोह, सभी पूजा समितियां सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.