Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साहित्य संस्था “मरुधर साहित्य ट्रस्ट” और “जयशंकर प्रसाद रांची” के तत्वाधान में जमशेदपुर के तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    साहित्य संस्था “मरुधर साहित्य ट्रस्ट” और “जयशंकर प्रसाद रांची” के तत्वाधान में जमशेदपुर के तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *काव्य गोष्ठी आयोजित*

    दिनांक 4 मई 2024 दिन शनिवार को संध्या 4:00 बजे से साहित्य संस्था “मरुधर साहित्य ट्रस्ट” और “जयशंकर प्रसाद रांची” के तत्वाधान में जमशेदपुर के तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं प्रायोजक शैली अग्रवाल जी बालाजी एसेंस इंडस्ट्री भुवनेश्वर से एवं विशिष्ट अतिथि उदित अग्रवाल जी अध्यक्ष लखन विक्रांत जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती निवेदिता श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। निवेदक आदरणीय नरेश अग्रवाल जी के सौजन्य से यह कार्यक्रम बहुत ही सुनियोजित ढंग से किया गया। सभी प्रतिभागी कवियों को उपहार दिया गया जिससे उनमें हर्ष और उल्लास देखा गया।
    निवेदिता श्रीवास्तव गार्गी के मंच संचालन में स्वागत भाषण श्रीमती आरती श्रीवास्तव विपुला जी के द्वारा किया गया।काव्य पाठ की शुरुआत स्वरचित सुश्री सविता सिंह मीरा के स्वर में सरस्वती वंदना से हुई।
    फिर तो 25 कवि कवयित्रियों की काव्य धारा में सभी भीगते रहे । काव्य पाठ का संचालन जब निवेदिता श्रीवास्तव गार्गी के द्वारा हो तो कार्यक्रम की रूपरेखा कुछ और ही होती है उनके संचालन ने तो चार चाँद लगा दिया।
    सभी कवियों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को बांधे रखने में कसर नहीं छोड़ी। श्रृंगार रस, वीर रस, भक्ति रस,विरह ने जहां भाव विभोर किया वहीं हास्य, व्यंग की फुहारें सभी को गुगुदाती रहीं।सुश्री क्षमा की पंक्तियाँ “सनातन की शान बनारस है”, नीता सागर जी की “मैं नोट हूँ” सविता सिंह मीरा की “सुबह सुबह सलाम किसका था”नवीन जी की “अगरबत्तियां जलकर भी खुशबू फैलाती है एक सात्विक मन के सम्पूर्ण समर्पण की सुगंध परमात्मा तक पहुंचाती है। ____ ने तो माहौल ही बदल दिया। डॉ रजनी रंजन, ममता जी, उषा जी, अंजु केशव, पुनम सिंह, लक्ष्मी सिंह,अनिता निधि, सुस्मिता मिश्रा सलीलात्मजा, रीना गुप्ता,माधवी उपाध्याय, अनामिका मिश्रा, लखन सिंह विक्रांत, लता मानकर प्रियदर्शिनी, आरती श्रीवास्तव विपुला,मेहा मिश्रा, राजेंद्र साह राज, मनीष सिंह वंदन,मेहा मिश्रा ,दीपक वर्मा दीप सभी ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
    कार्यक्रम के समापन के पूर्व मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा की आनेवाले कल में भुवनेश्वर में कार्यक्रम करवाएंगी कार्यक्रम की स्तरीय व्यवस्था एवं कवियों की प्रस्तुति से वो काफी प्रभावित हुईं और उन्हें भी कविता लिखने की प्रेरणा मिली और वो लिखने का प्रयास करेंगी।उन्होंने सभी कवियों को मधु कुंज अगरबत्ती का पैकेट उपहार स्वरूप दिया जिससे सभी काफी प्रभावित हुए। अध्यक्ष लखन विक्रांत जी ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया और धन्यवाद ज्ञापन आदरणीय वसंत जमशेदपुरी जी के द्वारा संपन्न हुआ।तीन घंटे का कार्यक्रम में आइस्क्रीम,कोल्डड्रिंक्स,और सुस्वादु नाश्ते का आनंद लेते रहे सभी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शनिवार को सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के चक्रधरपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया और आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी को भारी मतों से जिताने की अपील की
    Next Article झारखंड की सुर्खियां

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.