Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड की सुर्खियां
    Breaking News झारखंड रांची

    झारखंड की सुर्खियां

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 4, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची जेबीकेएसएस के नेता देवेंद्र महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हे जिला निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय से गिरफ्तार किया गया है. वो नामांकन करने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. रांची लोकसभा सीट से देवेन्द्र महतो जेबीकेएसएस प्रत्याशी के रूप में नॉमिनेशन करने वाले थे. लेकिन इससे पहले झारखंड विधानसभा घेराव मामले में पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया. नगड़ी थाना में 48 ऑफ 2022 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. इस मामले में देवेंद्रनाथ महतो समेत कई अन्य के खिलाफ वारंट जारी हुआ था. आपको बता दें देवेंद्र महतो आदिवासियों के पारंपरिक पोशाक में नामांकन दाखिल करने के लिये समाहरणालय पहुंचे थे. हालांकि उनको पकड़ने के लिये पुलिस पहले से वहां मौजूद थी।

    बोकारो में नक्सलियों ने एक बार फिर से पुलिस को खुली चुनौती देते हुए नक्सल प्रभावित इलाकों में स्कूल और उसके आस पास के क्षेत्र में पोस्टर बाजी की है बोकारो जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोमिया प्रखंड के तीसरी पंचायत के कुर्कनालो उच्च विद्यालय और इसके आसपास के क्षेत्र में नक्सलियों ने पोस्टर चिपका कर चुनाव बहिष्कार की घोषणा की है और आम लोगों से चुनाव में हिस्सा नहीं लेने की अपील भी की है। आज सुबह स्कूल के दीवाल में दर्जनों स्थानों पर चिपके हुए पोस्टर की जानकारी उस समय लगी, जब स्कूल में शिक्षक पहुंचे। कुर्कनालो और इसके आसपास के क्षेत्र में चुनाव कार्य के लिए आए पुलिस और अर्धसैनिक बल को ठहराने आदि की व्यवस्था रहती है ताकि क्षेत्र में माओवादी अपनी मनमानी नहीं कर सके। लगातार इस क्षेत्र में अभियान भी चलाया जाता रहा है। बावजूद इसके भाजपा माओवादी संगठन के लोगों ने दु:साहस दिखाते हुए पोस्टरबाजी की है और दहशत फैलाने का काम किया है। नक्सलियों द्वारा की गई पोस्टर बाजी की पुष्टि बोकारो के पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश ने भी की है।उनकी माने तो इस घटना के बाद पुलिस ने अपने अभियान को और तेज किया है ताकि नक्सलियों पर नकेल कसी जा सके। बोकारो जिला प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की अपनी प्राथमिकता तय की है और इस हालत में लोकसभा चुनाव में माओवादियों की सक्रियता धीरे धीरे बढ़ी हुई दिखती है और नक्सली पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है। इस घटना के बाद नक्सल प्रभावित गोमिया के विभिन्न इलाकों में लॉन्ग रेंज पेट्रोलियम और नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।

    बोकारो जिले का सुपर स्पेशलिस्ट कैंसर अस्पताल में अचानक आग लग गई । न्यू निर्मित अस्पताल में अचानक आग लग जाने से अपरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया । देखते ही देखते हैं आग की ऊंची ऊंची लपटे पूरे अस्पताल को अपने आघोस में लेने को अमादा हो । देखते ही देखते यह आग विकराल रूप लेकर न्यू निर्मित अस्पताल को पूरे निगल जाने के लिए अमादा थी । झारखंड सरकार और बोकारो स्टील की फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है । बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के लोहांचल में न्यू निर्मित सुपर स्पेशलिस्ट कैंसर अस्पताल में अचानक आग लग गई । आग धीरे धीरे विकराल होती चली गई और इस अस्पताल में आग इतनी तेजी से फैली की आस पास में रहने वालों की चीख पुकार मच गई । धुएं की गब्बर और आग की ऊंची ऊंची लपटे देख लोगो के रोंगटे खड़े हो गए। फायर ब्रिगेड को सूचना मिलते हैं झारखंड सरकार की फायर ब्रिगेड की गाड़ी और बोकारो स्टील फायर की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर फायर के कर्मचारी आग पर काबू पाने के लिए कई घंटो से मशक्कत कर यह विकराल आग पर काबू पाया । यह भयावा आग कैसे लगी इसका पता तो नहीं चल सका है लेकिन यह कयास लगाया जा रहा है कि प्रचंड गर्मी के चलते शॉर्ट सर्किट हो या अस्पताल के अंदर एसी प्लांट में वेल्डिंग का काम चलने से निकली चिंगारी से आग लगने का अंदेशा जाहिर किया जा रहा है यह भयावा आग लगने से सुपर कैंसर स्पेशलिस्ट अस्पताल में कितने का नुकसान हुआ है इसका मूल्यांकन अस्पताल प्रबंधन द्वारा नहीं किया जा सका है। लेकिन यह कयास लगाए जा रहा हैं कि करोड़ों का नुकसान अस्पताल प्रबंधन को हुआ होगा । यह सुपर स्पेशलिस्ट कैंसर अस्पताल 7 जुलाई को इसका उद्घाटन होना था लेकिन उससे पहले ही यह अस्पताल आग का भेट चढ़ गया ।
    बिरांची नारायण बोकारो विधायक भाजपा

    वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध छापामारी अभियान के दौरान गोविन्दपुर थाना अन्तर्गत सुन्दरहातु के आस- पास ब्राउन शुगर की खरीद – बिक्री की सूचना पर जमशेदपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 01 अपराधी को 25 पुड़िया ब्राउन शुगर तथा एक अन्य मामले में अभियुक्त विवेक कुमार एवं संजय पात्रो को चोरी की गई तीन मोबाइल के साथ तीनों अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाहित्य संस्था “मरुधर साहित्य ट्रस्ट” और “जयशंकर प्रसाद रांची” के तत्वाधान में जमशेदपुर के तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन
    Next Article जमशेदपुर के दीपक को यूएसए में मिला पीएचडी की उपाधि

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.