Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार: कंटेनर ट्रक की खड़ी बस से टक्कर, चुनाव ड्यूटी पर जा रहे दो पुलिसकर्मियों की मौत
    Headlines बिहार

    बिहार: कंटेनर ट्रक की खड़ी बस से टक्कर, चुनाव ड्यूटी पर जा रहे दो पुलिसकर्मियों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बिहार: कंटेनर ट्रक की खड़ी बस से टक्कर, चुनाव ड्यूटी पर जा रहे दो पुलिसकर्मियों की मौत
    पटना. बिहार के गोपालगंज जिले में एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक की एक खड़ी बस से टक्कर हो गई. हादसे में दो पुलिस कर्मी मारे गये और 12 अन्य घायल हो गए. दुर्घटना के शिकार सभी पुलिसकर्मी चुनाव ड्यूटी के लिए सुपौल जा रहे थे. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतकों की पहचान पवन महतो और अशोक उरांव के रूप में हुई है.

     

     

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया, पुलिस लाइन गोपालगंज के लगभग 45 सिपाही चुनाव ड्यूटी के लिए सुपौल की ओर जाने वाली बस में यात्रा कर रहे थे. जब बस सिधवलिया थाने के बरहिमा मोड़ पर पहुंची, तो चालक ने नाश्ते के लिए सड़क किनारे ढाबे पर बस रोक दी. अधिकांश सिपाही बस से उतरकर नाश्ता करने चले गये जबकि कुछ लोग बस के अंदर ही बैठे रहे. इसी बीच एक कंटेनर ट्रक ने बस में टक्कर मार दी.

     

    उन्होंने कहा, इस दुर्घटना में दो सिपाहियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 12 सिपाही घायल हो गए. हमने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.

     

     

    अधिकारी ने बताया, हमने ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है और कंटेनर ट्रक को जब्त कर लिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगवानपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव से भाड़ी मात्रा में पुलिस ने अंग्रेजी शराब किया बरामद एक गिरफतार।।
    Next Article IRCTC के नियमों में बदलाव: अब रेल यात्रा दौरान बच्चे की हाफ टिकट पर नहीं मिलेगा बीमा का लाभ

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.