Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गढ़वा :आक्रोशित हाथियों ने 57 वर्षीय अधेड़ को कुचलकर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश, दहशत में जीने को विवश है लोग
    Breaking News झारखंड

    गढ़वा :आक्रोशित हाथियों ने 57 वर्षीय अधेड़ को कुचलकर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश, दहशत में जीने को विवश है लोग

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गढ़वा :आक्रोशित हाथियों ने 57 वर्षीय अधेड़ को कुचलकर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश, दहशत में जीने को विवश है लोग

    चिनियाँ थाना क्षेत्र के रंका रोड स्थित बड़का नाला के पास जंगल मे शनिवार की सुबह करीब 5:00 बजे जंगली हाथियों ने चिनिया के चिरका टोला निवासी दशरथ सिंह उम्र 57 वर्ष को कुचलकर मार डाला है, जिसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई, घटना की जानकारी मिलते ही चिनिया वन विभाग की टीम व पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का ज्याजा लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भेज दिया है,

     

     

    घटना के संबंध में मृतक के बड़े बेटे ने बताया कि हम सभी परिवार रोज की तरह जंगल में महुआ चुनने के लिए गए हुए थे तभी महुआ चुनने के दौरान ही हाथियों ने मेरे पिता को कुचल कर मार डाला हम लोग अपने आंखों से देखते रह गए लेकिन अपने पिता को बचा नहीं पाए और डर के कारण हम लोग वहां से अपनी जान बचाकर भागे और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। जानकारी मिलते ही सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस प्रशासन व वन विभाग को दी गई ‌।

     

     

    हाथियों की संख्या लगभग 10 से 15 बताई गई हाथी अभी भी चिनीया चिरका के जंगल में विचरण कर रहे हैं, हाथियों के दहशत से आम ग्रामीणों में काफी डर देखा जा रहा है जबकि बीते रात ही हाथियों ने चिरका गांव निवासी अवधेश भुइंया के खपरैल घर को पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त कर दिया है तजबकी रात में ही घर केव परिवार अपने जान को बचाकर किसी तरीके से घर से भागे । पूछे जाने पर गढ़वा दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी शशि कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। फिलहाल मृतक के परिजन को श्राद्ध कार्य के लिए ₹10000 के सहायता राशि दी गई है व मुआवजे की चार लाख रुपए की राशि कागजी प्रक्रिया के बाद अवीलंब परिजनों को दिया जाएगा । साथ ही उन्होंने कहा कि बेवजह लोग जंगल में न जाए, व हाथियों से छेड़छाड़ ना करें। जबकि हाथियों को भगाने की बात पूछे जाने पर चुप्पी साथ गए ।

     

     

    बता दू कि पिछले 9 महीने से हाथियों का चिनिया थाना क्षेत्र मे आतंक है हाथी लगातार जान माल का नुकसान पहुंचा रहे हैं और ग्रामीणों के द्वारा लगातार हाथियों को भगाने की मांग की जा रही है इसके बावजूद भी विभाग द्वारा कोई पहल नहीं किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है । अभी तक हाथी दो दरजन मकान को क्षतिग्रस्त कर चुके हैं जबकि कई पशुवो को भी कुचलकर मार डाला है तथा किसानों के फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है । जिससे किसान व आम ग्रामीण काफी चिंतित है । मौके पर चिनीया पुलिस मौके पर प्रभारी वनपाल अनिमेष कुमार, प्रेमचंद दास, विपिन कुमार, हेमंत लकड़ा, चिनिया पुलिस सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार राणा,asi कृष्ण कुमार शाह, राधेश्याम राम, सुखराव उरांव, सहित पुलिस बल के जवान व सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउलगुलान न्याय महारैली: 2000 जवानों के साथ एटीएस की हिट टीम भी सुरक्षा में तैनात, जेड श्रेणी सुरक्षा के लिए कई डीएसपी की तैनाती
    Next Article उलगुलान रैली से पूर्व सफीगंज मुहल्ले में पानी का समुचित व्यवस्था करे मंगल कालिंदी – अप्पू तिवारी

    Related Posts

    यूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

    May 28, 2026

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    May 28, 2026

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    शिवभक्ति में डूबा गम्हरिया का मणिपुर, भोक्ता पूजा में दिखी अद्वितीय आस्था

    पद्मिनी एकादशी पर अयोध्या पहुंचे आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र

    ट्रेनों की लेटलतीफी पर निगरानी जारी रखने का फैसला, राजनीतिक दलों की उदासीनता पर अफसोस

    “सेवा समर्पण” ने विधायक सरयू राय का किया अभिनंदन

    ईद अल-अजहा पर्व को ले कुंडहित बीडीओ ने विभिन्न ईदगाह जाकर विधि व्यवस्था का लिया जायजा

    ईद-उल-जुहा पर जामताड़ा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.