Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उलगुलान न्याय महारैली: 2000 जवानों के साथ एटीएस की हिट टीम भी सुरक्षा में तैनात, जेड श्रेणी सुरक्षा के लिए कई डीएसपी की तैनाती
    Breaking News Headlines झारखंड रांची राजनीति

    उलगुलान न्याय महारैली: 2000 जवानों के साथ एटीएस की हिट टीम भी सुरक्षा में तैनात, जेड श्रेणी सुरक्षा के लिए कई डीएसपी की तैनाती

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 20, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उलगुलान न्याय महारैली: 2000 जवानों के साथ एटीएस की हिट टीम भी सुरक्षा में तैनात, जेड श्रेणी सुरक्षा के लिए कई डीएसपी की तैनाती
    रांची: झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में 21 अप्रैल को उलगुलान न्या महारैली में एक दर्जन से ज्यादा वीवीआईपी शामिल होंगे. उनमें कई ऐसे भी हैं जिन्हें जेड प्लस श्रेणी और कई को एसपीजी सुरक्षा की सुरक्षा मिली हुई है. ऐसे में रैली में आने वाले तमाम वीआईपी गेस्ट की सुरक्षा उनकी श्रेणी के तहत किया जा रहा है.

     

     

    विभिन्न सुरक्षा श्रेणी के गेस्ट आएंगे

    रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल होंगे. आपको बता दें कि राहुल गांधी को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है. ऐसे में राहुल गांधी की सुरक्षा रांची में भी जेड प्लस श्रेणी की रहेगी.

    रांची एयरपोर्ट से लेकर होटल रेडिसन ब्लू और रेडिएशन ब्लू से लेकर रैली स्थल तक राहुल गांधी के लिए जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी. जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एसपीजी की सुरक्षा प्रदान की गई है, ऐसे में यह रांची एयरपोर्ट से लेकर होटल तक और होटल से लेकर रैली स्थल तक तीनों एसपीजी की विशेष निगरानी में रहेंगे.

     

    रांची में पदस्थापित डीएसपी रैंक के चार पुलिस अफसरों को जेड प्लस और एसपीजी सुरक्षा वाले गेस्ट के साथ सुरक्षा में लगाया गया है. वहीं अन्य वीआईपी गेस्ट जिनमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन और माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य को भी उनकी सुरक्षा श्रेणी के तहत सुरक्षा मुहैया करवाया जा रहा है.

    बाहर से मंगवाए गए जवान

    उलगुलान न्याय महारैली की सुरक्षा को लेकर गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, सरायकेला, पलामू, लातेहार, रामगढ़, बोकारो और धनबाद से इंस्पेक्टर स्तर के 11 अफसरों की तैनाती रांची में की गई है. जैप के पांच डीएसपी भी रैली की सुरक्षा व्यवस्था में शामिल रहेंगे. वहीं जैप एक से प्रशिक्षु 250 लाठी बल, जैप 2 से 35, जैप 3 से 38, जैप 4 से 81, जैप 6 से 98, जैप 8 से 102, आईआरबी एक से 79, आईआरबी 4, 5 और 6 से 200 के करीब लाठी बल रैली के दौरान तैनात रहेंगे. इसके अलावा रांची में उपलब्ध पुलिस बल को भी रैली की सुरक्षा में लगाया गया है.

     

     

    एटीएस की हिट टीम भी तैनात

    उलगुलान रैली की सुरक्षा को लेकर झारखंड एटीएस की हिट टीम को भी रैली स्थल पर तैनात किया जा रहा है. हिट टीम में शामिल जवान किसी भी तरह के हमले से निपटने में माहिर होते हैं क्योंकि रैली में बड़े पैमाने पर भीड़ के साथ-साथ देश के कई वीवीआईपी शामिल होंगे, इसलिए एटीएस की हिट टीम को भी तैनात किया गया है.

    एक लाख लोगों के आने का दावा, दो हजार से ज्यादा वाहन आएंगे

    रांची के प्रभात तारा मैदान में होने वाले उलगुलान न्याय महारैली में एक लाख से ज्याद लोगों के शामिल होने की बात और दावा किया गया है. ऐसे में प्रभात तारा मैदान की सुरक्षा को लेकर विशेष रणनीति तैयार की गई है. रैली की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय के द्वारा दूसरे जिलों से भी पुलिस बल मंगवाए गए हैं. रैली की सुरक्षा को लेकर विभिन्न बालों से 2000 जवान तैनात रहेंगे.

     

     

    अनुमान लगाया गया है कि रैली में 2000 से ज्यादा वाहन आएंगे, जिसमें 1000 के करीब बस होंगे. पुलिस के द्वारा वाहनों के पड़ाव के लिए इलाके में अलग-अलग स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है. रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. 21 अप्रैल को सुबह से ही सभी अधिकारी और जवान अपने-अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मावरी संभालेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली :’केजरीवाल की स्लो डेथ की हो रही साजिश: सौरभ भारद्वाज
    Next Article गढ़वा :आक्रोशित हाथियों ने 57 वर्षीय अधेड़ को कुचलकर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश, दहशत में जीने को विवश है लोग

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 13, 2026

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.