Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Mirzapur 3: सीरीज में ‘गुड्डू भैया’ का किरदार निभाना चाहती हैं रसिका
    Headlines सिनेमा

    Mirzapur 3: सीरीज में ‘गुड्डू भैया’ का किरदार निभाना चाहती हैं रसिका

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    Mirzapur 3: सीरीज में ‘गुड्डू भैया’ का किरदार निभाना चाहती हैं रसिका
    वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3′ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। कालीन भैया  हो या शरद , सभी से दर्शक सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। दो शानदार सीजन के बाद अब यह सीरीज और ज्यादा मसालेदार अंदाज में अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी करने वाली है। अब हाल ही में, शो में बीना त्रिपाठी का किरदार निभाने वाली रसिका दुग्गल ने सीजन 3 को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि शो में उनका पसंदीदा कलाकार कौन है।

     

     

    रसिका ने अपने हालिया इंटरव्यू में “मिर्जापुर’ की सराहना की और कहा, “फैन फॉलोइंग का होना बहुत अच्छा है। मेरे जीवन में इसका होना बहुत खूबसूरत है। सारे कलाकारों की शो के प्रति वफादारी बहुत मजबूत है। मैं बहुत खुश हूं कि हमने सीजन 3 बनाया है और दर्शकों को जल्द ही यह देखने को मिलेगा। मैं उनके लिए बहुत उत्साहित हूं।”

     

     

     

    अभिनेत्री ने आगे कहा, “मेरा मानना है कि मिर्जापुर के प्रशंसक हैं क्योंकि लोगों ने पात्रों को करीब से देखा है। यह शो की दिखावटीपन के बारे में नहीं है। यह चरित्र के साथ लोगों के जुड़ाव के बारे में है। हम पहले ही ऐसा कर चुके हैं और हम यह काम हर सीजन में करते हैं। हमने इस सीजन में भी अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है, जिससे हम दर्शकों की उम्मीद पर खरे उतरे।”

     

     

    रसिका ने आगे अपने पसंदीदा कलाकार के बारे में बताते हुए कहा कि शो में अली फजल का किरदार गुड्डू भैया उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है। उन्होंने कहा, “अली ने गुड्डु भैया के साथ जो न्याय किया वह मुझे बहुत पसंद आया। यह इतना प्यारा हिस्सा है कि मैं भी इस किरदार को निभाना पसंद करूंगी।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article IPL 2024: मुंबई ने बेंगलुरू को 7 विकेट से हराया, बुमराह, ईशान, सूर्यकुमार का जलवा

    Related Posts

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    July 18, 2026

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    July 18, 2026

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.