Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चैत्र प्रतिपदा, हिंदू नववर्ष के अवसर पर “अखिल भारतीय साहित्य परिषद” द्वारा काव्य सम्मेलन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    चैत्र प्रतिपदा, हिंदू नववर्ष के अवसर पर “अखिल भारतीय साहित्य परिषद” द्वारा काव्य सम्मेलन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 10, 2024Updated:April 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चैत्र प्रतिपदा, हिंदू नववर्ष के अवसर पर “अखिल भारतीय साहित्य परिषद” द्वारा काव्य सम्मेलन…!!”

    विक्रम संवत 2081, चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की शुरुआत मानी जाती है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिंदू नव वर्ष के अवसर पर “अखिल भारतीय साहित्य परिषद” जमशेदपुर इकाई द्वारा “केबुल टाउन, CWA हॉल” में नव वर्ष के स्वागत में एक “काव्य-सम्मेलन ” का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ग़ज़ल सम्राट आदरणीय शैलेंद्र पांडे ‘शैल’ ने की।

     

     

    मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय मनोज कुमार सिंह की उपस्थिति काफी प्रभावी रहा। संचालन संतोष चौबे ने किया। कार्यक्रम की रूप रेखा संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह के द्वारा तैयार की गई जो बहुत ही शालीनता, भव्यता और सरलता के साथ उच्च शिखर तक पहुंचा।

     

    संरक्षक जयंत श्रीवास्तव व आप सभी साहित्य प्रेमी और साहित्यकार की उपस्थिति व प्रस्तुति सराहनीय रही। इस कार्यक्रम में ब्रजेंद्र नाथ मिश्रा, मामचंद अग्रवाल वसंत, निवेदिता श्रीवास्तव, मीरा सिंह, रीना सिन्हा, उपासना सिन्हा, शिप्रा सैनी, सूर्या चौबे,सुरेश चंद्र झा, संगीता मिश्रा,पूनम सिंह, सुखबीर कौर, बिनोद बेगाना, शशि सिन्हा, पूनम शर्मा स्नेहिल,लक्ष्मी सिंह,निलांबर चौधरी, मनीष सिंह वंदन, रंजन पांडे, दीपक वर्मा, डाक्टर अरुण कुमार व अन्य ने अपनी अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सोनी सुगंधा जी ने दी।

     

     

     

    “फूल पत्तों किसलयों में सृजन का नव हर्ष हो।”
    “शिव और संकल्प के संवाद का यह वर्ष हो।”
    “अधर पर मुस्कान आंखों में चमक सबकी रहे,”
    “अनय पर जयदीप की शुचिनीति का उत्कर्ष हो।।”
    … रागनी भूषण

    आप सबों का नव वर्ष की हार्दिक शुभकामना..!!
    नव वर्ष शुभ हो..!! मंगलमय हो..!!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड: कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद आज फिर ईडी के सामने होंगी पेश, कल छह घंटे तक हुई थी पूछताछ
    Next Article संस्कार भारती ने नववर्ष पर उदयमान सूर्य को दिया अर्घ्य

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.