Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड: कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद आज फिर ईडी के सामने होंगी पेश, कल छह घंटे तक हुई थी पूछताछ
    Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड: कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद आज फिर ईडी के सामने होंगी पेश, कल छह घंटे तक हुई थी पूछताछ

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 10, 2024Updated:April 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड: कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद आज फिर ईडी के सामने होंगी पेश, कल छह घंटे तक हुई थी पूछताछ
    झारखंड में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मनी लांड्रिंग मामले में आरोपों का सामना कर रहीं अंबा प्रसाद से लगातार तीसरे दिन यानी आज फिर पूछताछ की जाएगी। इससे पहले मंगलवार को भी ईडी के अधिकारियों ने लगभग छह घंटे तक उनसे पूछताछ की थी।

    बता दें कि अंबा प्रसाद ने मंगलवार दोपहर तीन बजकर 10 मिनट पर ईडी कार्यालय में प्रवेश किया और रात नौ बजकर 20 मिनट पर बाहर निकलीं।

     

    प्रसाद ने ईडी कार्यालय से बाहर आने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे बुधवार को भी पेश होने के लिए कहा गया है। मैं अभी तक जांच के वास्तविक मुद्दे को नहीं समझ पाई हूं।’’ ईडी अधिकारियों ने सोमवार को प्रसाद से छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी।

    इससे पहले, इस सवाल पर कि क्या आठ अप्रैल को हुई पूछताछ के दौरान केंद्रीय एजेंसी द्वारा भूमि संबंधी कोई मुद्दा उठाया गया था, प्रसाद ने कहा, ‘‘यह सवाल सिर्फ मीडिया द्वारा पूछा जा रहा है। मुझे नहीं पता कि जमीन पर कब्जे का मामला कहां से आया।’’

     

     

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विधायक को शुरू में धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए चार अप्रैल को ईडी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया था। लेकिन, विधायक चिकित्सकीय समस्या का हवाला देकर नहीं पहुंचीं।

    प्रवर्तन निदेशालय ने कथित रंगदारी, लेवी वसूली, अवैध रेत खनन और जमीन हड़पने के मामले की अपनी जांच के सिलसिले में मार्च में प्रसाद, उनके पिता एवं पूर्व मंत्री योगेंद्र साव एवं अन्य के परिसर पर छापेमारी की थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल
    Next Article चैत्र प्रतिपदा, हिंदू नववर्ष के अवसर पर “अखिल भारतीय साहित्य परिषद” द्वारा काव्य सम्मेलन

    Related Posts

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    June 3, 2026

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मुखिया अनीता मुर्मू की पहल से पेयजल संकट से राहत, 13 चापाकलों की हुई मरम्मत

    ठेकेदार की लापरवाही से संकट में मां रंकिनी मंदिर, धीमी निर्माण गति पर भक्तों और समिति में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.