Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने मतदान केन्द्रों के वल्नरेबल मैपिंग को लेकर प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी के साथ किया बैठक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने मतदान केन्द्रों के वल्नरेबल मैपिंग को लेकर प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी के साथ किया बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने मतदान केन्द्रों के वल्नरेबल मैपिंग को लेकर प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी के साथ किया बैठक

    *निर्धारित मानक के अनुसार ही क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथों को चिन्हित करने का निर्देश*
    ——————————–

    टाउन हॉल, सिदगोड़ा मे लोकसभा चुनाव 2024 के सफल संपादन तथा मतदान केन्द्रों के वल्नरेबल मैपिंग को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी तथा सेक्टर पदाधिकारी के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए । सभी पदाधिकारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वच्छ तरीके से निर्वाचन कार्य संपन्न कराने का पाठ पढ़ाया गया ।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथों के जो मानक निर्धारित किए गए हैं उसी के अनुसार चिह्नित किया जाएं। उन्होने कहा कि क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथ को चिन्हित करने में विशेष ध्यान रखें क्योंकि इन बूथों पर विशेष निगरानी की आवश्यकता पड़ेगी। साथ ही, उन्होने सभी बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारी को मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के औचक जांच का भी निर्देश दिया ताकि बीएलओ सुपरवाइजार द्वारा समर्पित प्रतिवेदन की पूर्णत: जांच हो सके । 27 मार्च तक मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्ता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बूथ अवेयरनेस ग्रूप को सक्रिय करने, बूथ इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान बनाने हेतु भी निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि इस चुनाव में अलग से कोई मॉडल बूथ नहीं बनेंगे बल्कि जिन केन्द्रों पर पेयजल, शौचालय, रैम्प, पर्याप्त रौशनी, बिजली आदि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता रहेगी वैसे सभी बूथ ही मॉडल बूथ की श्रेणी में होंगे। साथ ही 2 बूथ यूनिक एवं 01 बूथ थीम बेस्ड बनाया जाएगा। उन्होने सभी बीडीओ-सीओ को निर्देशित किया कि सभी बीएलओ को होम वोटिंग प्रकिया से अवगत करायें ताकि 85+ आयु वर्ग के मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से होम वोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराया जा सके । बीएलओ स्तर पर ASD (Absent, Shifted, Death) वोटर की सूची बनाते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश दिया गया।

    *वरीय पुलिस अधीक्षक* ने कहा कि कुछ लोगों के व्यक्तिगत क्राइम के आधार पर बूथों को वल्नरेबल नहीं बनाया जाना है बल्कि मतदान प्रभावित को आधार बनाया जाए और हैंड बुक मे जो मानक दिए गए हैं उन्हें आधार बनाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि वल्नरेबल मतदान केंद्र ठीक से चिह्नित नहीं होंगे तो फोर्स का आवंटन उचित तरीके से नहीं हो पाएगा इसलिए वल्नरेबल चिह्नांकन में विशेष सावधानी बरती जाए।जिलाबदर, विपरीत मानसिकता, उदंड प्रवृत्ति के व्यक्ति, अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति किसी भी कीमत पर चुनाव को प्रभावित न करने पाएं। उन्होंने कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का इतिहास जांच लें साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जिला बदर घोषित व्यक्ति निर्वाचन प्रकिया में शामिल नहीं होने पायें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने होली के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर की केन्द्रीय शांति समिति के साथ बैठक
    Next Article काले ने शहरवासियों से की अपील , देशभक्ति की अलख जगाने वाली शहीद सम्मान यात्रा में शामिल होकर हर वर्ष की तरह अपना स्नेह ,समर्थन व आशीर्वाद प्रदान करें

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.