Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने चाकुलिया व पोटका प्रखण्ड में कार्यक्रम स्थलों का किया निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News Headlines झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने चाकुलिया व पोटका प्रखण्ड में कार्यक्रम स्थलों का किया निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड  चम्पाई सोरेन का 15 मार्च को जिला में आगमन प्रस्तावित, चाकुलिया एवं पोटका प्रखण्ड में डिग्री कॉलेज का करेंगे शिलान्यास, अन्य स्थानीय कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने चाकुलिया व पोटका प्रखण्ड में कार्यक्रम स्थलों का किया निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड श्री चंपाई सोरेन का 15 मार्च को पूर्वी सिंहभूम जिला में आगमन प्रस्तावित है। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा चाकुलिया एवं पोटका प्रखण्ड स्थित प्रस्तावित स्थल पर डिग्री कॉलेज का शिलान्यास किया जाएगा ।

     

     

     

    माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों के संबंध में मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। बहरागोड़ा में स्थल निरीक्षण के दौरान माननीय विधायक बहरागोड़ा श्री समीर मोहंती से जिले के वरीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के रूपरेखा को लेकर चर्चा की । मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, ग्रामीण एसपी श्री ऋषभ गर्ग, पी.डी आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

     

     

     

    निरीक्षण के क्रम में जिले के वरीय पदाधिकारियों ने चाकुलिया एवं पोटका प्रखंड में हेलीकॉप्टर लैंडिंग को लेकर भी स्थल निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। रूट चार्ट के अनुसार एवं कार्यक्रम स्थल परिसर में बैरिकेडिंग, पार्किंग, सुगम यातायात व्यवस्था की समीक्षा किया । सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति को लेकर निर्देशित किया ताकि सुरक्षा की अचूक व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

     

     

     

    इस दौरान एसडीओ घाटशिला, एसडीओ धालभूम, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, एसडीपीओ घाटशिला, सीओ व बीडीओ चाकुलिया, बीडीओ पोटका समेत अन्य पदाधिकारी मौके पर उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन का भाग्य फिर से चमकेगा बन्ना गुप्ता का राजयोग बन रहा है और बीजेपी करेगी देश में शासन : सरदार सुरेंद्र सिंह ज्योतिषाचार्य
    Next Article केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला: दिल्ली में 8400 करोड़ रुपये से बनेंगे 2 नए मेट्रो कॉरिडोर

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.