Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा के नव पदस्थापित जिला शिक्षा अधीक्षक राजेश कुमार पासवान ने एक अनूठी पहल की शुरुआत की है
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा के नव पदस्थापित जिला शिक्षा अधीक्षक राजेश कुमार पासवान ने एक अनूठी पहल की शुरुआत की है

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा के नव पदस्थापित जिला शिक्षा अधीक्षक राजेश कुमार पासवान ने एक अनूठी पहल की शुरुआत की है। उन्होंने प्रत्येक माह सेवानिवृत होने वाले शिक्षक,सहायक अध्यापकों और परियोजना कर्मियों को उनके उत्कृष्ट सेवा के लिए विदाई सह सम्मान समारोह आयोजन करने की शुरुआत की है।
    सोमवार को सर्व शिक्षा अभियान जामताड़ा के सभागार में कुंडहित प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय नाटुलतला के शिक्षक माणिक चंद मंडल ,प्राथमिक विद्यालय बरियारपुर के शिक्षक शिव नंदन महतो ,करमाटांड प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय रांगामटिया की सहायक अध्यापिका दमयन्ती देवी ,उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के चकवकसीपुर के शिक्षक श्यामलाल सिन्हा और नारायणपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमोई के शिक्षक सरयू प्रसाद पंडित सहित 5 शिक्षक शिक्षिकाओं का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।जामताड़ा के डी एस ई राजेश कुमार पासवान ने सेवानिवृत्त शिक्षक शिक्षिकाओं और सहायक अध्यापकों को चादर,डायरी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
    जिला शिक्षा अधीक्षक राजेश कुमार पासवान ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते।शिक्षक समाज के अभिन्न अंग हैं। वे राष्ट्र निर्माता हैं । शिक्षक सेवानिवृति के बाद का शेष जीवन स्वेच्छा से समाज के लोगों को शिक्षित करने में लगाएं। वे अपने आप को व्यस्त रखें। अपने परिवार और समाज से जुड़े रहें। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। उन्होंने सभी सेवानिवृत शिक्षक शिक्षिकाओं का सेवानिवृत्ति के उपरांत सभी प्रकार के वित्तीय लाभ को ससमय पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
    नव पदस्थापित जिला शिक्षा अधीक्षक के इस अनूठे पहल का अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा और झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षा जामताड़ा ने सराहना की । तथा शिक्षक संगठनो ने शिक्षको और परियोजना कर्मियों के सम्मान समारोह को भविष्य में जारी रखने की अपील की।
    वहीं कार्यक्रम में शिक्षक प्रतिनिधि वरुण कुमार मंडल ,बाल्मीकि कुमार, महेश्वर घोष ,हरि प्रसाद राम , शिक्षक श्यामलाल महतो ,सलिल कुमार सिंह ,डॉ दिलीप कुमार सिंह,अमरनाथ दास ,हरदेव यादव,आशीष सामंत ,शिव शंकर मंडल, श्यामल कुमार सिंह सहित दर्जनों शिक्षक मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विद्या सागर ने किया।
    कार्यक्रम के सफल संचालन में एसएसए कर्मी विनोद राजहंस,ए डी पी ओ संजय कापरी ,ए पी ओ उज्जवल मिश्रा, ए पी एम अजय कुमार और बंदना भट्ट , कर्मी सुदर्शन कुमार ,कमलेश कुमार और कामाख्या मंडल का अहम योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleT-20 World Cup: भारत-पाक के हाईवोल्टेज मैच का क्रेज, करीब 2 करोड़ रुपये तक पहुंची टिकट की कीमत
    Next Article जामताड़ा जिला फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन जिला कमेटी की बैठक सतसाल स्थित वृंदावन होटल के समीप प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया की अध्यक्षता में किया गया

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.