Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संयुक्त किसान मोर्चा का देशभर में प्रदर्शन: किसान की मौत के विरोध में आज ब्लैक डे का ऐलान
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    संयुक्त किसान मोर्चा का देशभर में प्रदर्शन: किसान की मौत के विरोध में आज ब्लैक डे का ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    संयुक्त किसान मोर्चा का देशभर में प्रदर्शन: किसान की मौत के विरोध में आज ब्लैक डे का ऐलान
    नई दिल्ली: देशभर के किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर कानूनी गारंटी और कृषि कर्ज माफी सहित कई मांगों को लेकर अपना प्रदर्शन कर रहे हैं. संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा दिल्ली चलो मार्च प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. किसानों के प्रदर्शन ने अब और भी सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. एमएसपी पर कानूनी मांग को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि 23 फरवरी को आक्रोश दिवस मनाया जाएगा. इसके अलावा किसान दिल्ली मार्च को लेकर भी अहम फैसला करेंगे. संयुक्त किसान मोर्चा ने भी 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च आयोजित करने की बात कही है.

     

     

     

    किसान 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च और 14 मार्च को रामलीला मैदान में महापंचायत करने वाले हैं. इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से सटे हरियाणा में किसान संगठनों के पदाधिकारियों और आंदोलनकारी किसानों के खिलाफ वहां की पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत एक्शन लेना शुरू कर दिया है.

     

     

     

    किसान और सरकार के बीच अभी तक सहमति नहीं है. विवार को सरकार के साथ जब चौथे दौर की वार्ता विफल रही, तो किसानों ने 21 फरवरी को दिल्ली मार्च का ऐलान कर दिया. हालांकि पुलिस ने किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोक दिया. इसके बाद गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने चंडीगढ़ में अहम बैठक की, जिसमें शुक्रवार को देशभर में आक्रोश दिवस मनाने पर सहमति बनी. दिल्ली कूच पर आमादा पंजाब और हरियाणा के किसान पिछले 10 दिनों से शंभू बॉर्डर पर बैठे हैं. कई बार पुलिस और किसानों के बीच झड़प हुई. इस दौरान ड्रोन की मदद से सैकड़ों आंसू गैस के गोले बरसाए गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUP: स्वामीप्रसाद ने किया नई पार्टी का ऐलान, कहा I.N.D.I. गठबंधन को करेगें मजबूत
    Next Article शरद पवार की नई पार्टी को मिला चुनाव चिन्ह, ‘तुतारी’

    Related Posts

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    July 3, 2026

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    July 3, 2026

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    July 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस: पर्यावरण और स्वास्थ्य पर प्लास्टिक का कहर

    केंद्र में संभावित कैबिनेट फेरबदल: प्रदर्शन की कसौटी या राजनीतिक संतुलन का दांव?

    विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जमशेदपुर शहर की गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में कल होने वाले ‘जमशेदपुर बंद’ को कैट का समर्थन – सुरेश सोंथालिया

    बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा के गोलमुरी व बारीडीह मंडल का मशाल जुलूस, जमशेदपुर बंद के समर्थन में जनता से की अपील

    हत्या पर राजनीति नहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आज बंद : सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.