Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान : ईडी के नाम पर प्रोफेसर महिला से 7.50 करोड़ की ठगी, यह है पूरा मामला
    Breaking News Headlines अपराध

    राजस्थान : ईडी के नाम पर प्रोफेसर महिला से 7.50 करोड़ की ठगी, यह है पूरा मामला

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    झुंझुनू. ईडी यानि प्रवर्तन निदेशालय, इसका नाम आपने राजस्थान में खूब सुना होगा. राजस्थान में इस एजेंसी ने कई नेताओं और उद्योगपतियों पर बीते दिनों शिकंजा कसा. लेकिन क्या आप कभी सोच सकते हैं कि इसके नाम पर ही कोई आरोपी ठगी कर ले. ठगी भी कोई छोटी-मोटी नहीं बल्कि 7.50 करोड़ की. पूरा मामला राजस्थान के झुंझुनू जिले का है.

    जहां देश की मशहूर बिट्स पिलानी यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर को आरोपियों ने अपने झांसे में लिया और फिर उनसे ठगी की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी उन्हें मनी लांड्रिंग के नाम पर डराकर पैसों की मांग कर रहे थे. दरअसल इस मामले में प्रोफेसर श्रीजाता डे ने झुंझुनूं एसपी देवेंद्र बिश्नोई से मिलकर उन्हें पूरा घटनाक्रम बताया इसके बाद आकाश कुलहरी और संदीप रावत सहित एक अन्य के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया गया है.

    दूसरी सिम से अश्लील मैसेज

    पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे के करीब उनके पास एक कॉल आया और कॉल करने वाले ने कहा कि वह दूरसंचार विभाग से बोल रहा है और इस नंबर पर साइबर क्राइम से जुड़ी हुई शिकायत प्राप्त हुई है. आपका फोन 1 घंटे में बंद हो जाएगा. फोन करने वाले ने कहा कि आपका आधार से दूसरी सिम अलॉट है, जिससे लोगों को अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं.

     

    मनी लांड्रिंग केस में आप संदिग्ध

    इसके बाद महिला प्रोफेसर को कई कॉल आए और आरोपियों ने उनसे स्काइप पर वीडियो कॉल करने की बात भी कही. आरोपियों ने उन्हें कहा कि आप नरेश गोयल मनी लांड्रिंग केस में आप संदिग्ध पाए गए हैं. आपके 20 लाख रुपए मिले हैं. फोन करने वाले बदमाशों ने कहा कि आपका गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो चुका है. एक आरोपी ने उनसे सीबीआई ऑफिसर बनकर भी बातचीत की. आरोपियों ने नेशनल सिक्योरिटी का झांसा देकर महिला से पूरी ठगी कर ली. अब फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी : पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल के लिए युवती ने अपने अंत:वस्त्रों में छुपा रखा था ब्लूटूथ, 10 लाख में हुई थी डील
    Next Article लोकप्रिय CM की लिस्ट में बीजेपी का कोई नेता नंबर वन पर नहीं, दूसरे नंबर पर योगी, यह है लिस्ट

    Related Posts

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    November 13, 2026

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    November 13, 2026

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    सूर्य मंदिर धाम में जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री बांटेंगी विधायक पूर्णिमा साहू

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, चार दिनों तक होगी सूर्य उपासना

    छठ महापर्व देता है स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक व थर्माकोल के उपयोग से करें परहेज : हिन्दूपीठ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.