Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जगन्नाथ पुरी हेरिटेज कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हुआ उद्घाटन, 800 करोड़ रुपए में तैयार किया गया प्रोजेक्ट
    Breaking News Headlines ओड़िशा धर्म

    जगन्नाथ पुरी हेरिटेज कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हुआ उद्घाटन, 800 करोड़ रुपए में तैयार किया गया प्रोजेक्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भुवनेश्वर. ओडिशा के जगन्नाथ पुरी हेरिटेज कॉरिडोर का काम पूरा हो चुका है और 17 जनवरी को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसका उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम के लिए भारत और नेपाल के 1 हजार मंदिरों को आमंत्रण पत्र भेजा गया था. साथ ही चारों शंकराचार्यों, चारों धाम और चार अन्य छोटे धामों को भी आमंत्रित किया गया था. मंदिर प्रशासन की तरफ से नेपाल के राज परिवार को भी आमंत्रित किया गया था. मंदिर के इस प्रोजेक्ट को अब आम जनता के लिए खोल दिया गया है.

     

    दिसंबर 2019 में शुरू हुआ था इसका काम

    दिसंबर 2019 में जगन्नाथ पुरी मंदिर हेरिटेज कॉरिडोर का काम शुरू किया गया था, जो अब पूरा हो चुका है. प्रोजेक्ट के अनुसार मंदिर की बाहरी दीवार के चारों तरफ 75 मीटर चौड़ा गलियारा बनाया गया है. मंदिर के चारों तरफ 2 किलोमीटर में श्रीमंदिर परिक्रमा पथ का निर्माण हुआ है. यहां से श्रद्धालु सीधे मंदिर का दर्शन कर पाएंगे. हेरिटेज प्रोजेक्ट के तहत जो रिसेप्शन बनाया गया है, इसमें 6 हजार लोग एक साथ खड़े हो सकते हैं. यहां 4 हजार परिवारों को सामान रखने के लिए लॉकर रूम बने हैं. शेल्टर पवेलियन के अलावा मल्टीलेवल कार पार्किंग, पुलिस, फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी सर्विस के लिए शटल बस की सुविधा भी प्रदान की जाएगी.

    जगन्नाथ पुरी मंदिर हेरिटेज कॉरिडोर- टाइमलाइन

    2016 में जगन्नाथ पुरी मंदिर हेरिटेज कॉरिडोर की प्लानिंग हुई
    2019 में कॉरिडोर के लिए जमीन का अधिग्रहण शुरू किया गया
    2021 में अधिग्रहण पूरा हुआ और प्रोजेक्ट की नींव रखी गई
    2024 में 17 जनवरी को प्रोजेक्ट का काम पूरा, उद्घाटन हुआ
    115 परिवारों को 512 दुकानें और 24 लॉज दिए गए
    मंदिर के आसपास के 15 मठों को 36.26 करोड़ रुपए दिए गए
    स्ट्रीट वेंडर्स को भी करीब 9.1 करोड़ रुपए दिए गए

    12वीं सदी में बना था जगन्नाथ पुरी मंदिर

    ओडिशा के जगन्नाथ पुरी मंदिर का निर्माण 12वीं सदी में किया गया था. अब 21वीं सदी में 800 करोड़ रुपए की लागत से इसका विस्तार किया गया है. अब इस मंदिर को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल कराया जाना है. उद्घाटन के लिए दो दिन पहले से ही महायज्ञ प्रारंभ किया गया था और 17 जनवरी को उद्घाटन के बाद सभी आम श्रद्धालुओं के लिए इसे खोल दिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article50 साल की उम्र में मलाइका अरोड़ा ने फिर गिराईं हुस्न की बिजलियां
    Next Article महिला टीचर ने किशोर स्टूडेंट के साथ बनाए यौन संबंध, टीचिंग पर लगा आजीवन प्रतिबंध

    Related Posts

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    September 15, 2026

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    September 15, 2026

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    जामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना

    रघुवर दास ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

    The Pocket-Sized Casino: A Modern Guide to Mobile Entertainment

    विजया गार्डेनस पूजा कमिटी का हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन सम्पन्न

    जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.