Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ तीर्थ के आह्वान पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर प्रांगण में समिति के सदस्यों ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान, 22 जनवरी को सूर्यधाम में दिनभर होगा धार्मिक अनुष्ठान, 21 को पाहुन प्रभु राम एवं धीया जानकी के लिए मिथिलावासी लाएंगे उपहार
    Breaking News जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ तीर्थ के आह्वान पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर प्रांगण में समिति के सदस्यों ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान, 22 जनवरी को सूर्यधाम में दिनभर होगा धार्मिक अनुष्ठान, 21 को पाहुन प्रभु राम एवं धीया जानकी के लिए मिथिलावासी लाएंगे उपहार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ तीर्थ के आह्वान पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर प्रांगण में समिति के सदस्यों ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान, 22 जनवरी को सूर्यधाम में दिनभर होगा धार्मिक अनुष्ठान, 21 को पाहुन प्रभु राम एवं धीया जानकी के लिए मिथिलावासी लाएंगे उपहार

     

     

    जमशेदपुर। 22 जनवरी को अयोध्याधाम में होने वाले प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में भी जोरों से चल रही है। एक ओर जहां सूर्यधाम सिदगोड़ा में 21 जनवरी की संध्याकाल में एवं 22 जनवरी को दिनभर धार्मिक अनुष्ठान होगा तो वहीं, बुधवार को सूर्य मंदिर समिति के सदस्यों ने मंदिर परिसर में वृहद सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह

     

     

    समेत सभी सदस्यों के द्वारा पूरे उत्साह से पानी एवं झाड़ू लगाकर परिसर के सभी मंदिरों के फर्श, दीवार एवं छतों की साफ-सफाई की गई। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ तीर्थ अभियान के आह्वान पर स्वच्छता अभियान में जुटे मंदिर के सदस्यों ने पूरे परिसर के प्रत्येक कोनों की व्यापक साफ-सफाई की। इस दौरान स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी सफाई अभियान में हाथ बंटाया।

     

     

    इस अवसर पर जानकारी देते हुए सूर्य मंदिर के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि अयोध्याधाम की तर्ज पर सूर्य मंदिर में बने राम मंदिर में 21 और 22 जनवरी को पुरोहितों द्वारा विधिवत धार्मिक अनुष्ठान होगा। बताया कि पूरा विश्व ऐतिहासिक दिवस 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अनुष्ठान के निमित्त सूर्य मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर शहर में उत्सव का माहौल है।

     

     

     

    वहीं, सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सूर्य मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले राम उत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसके साथ ही मंदिर परिसर को सजाने को लेकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को मिथिलांचल के श्रद्धालु पाहुन प्रभु श्रीराम के लिए भार लेकर सूर्य मंदिर आएंगे। जहां मिथिलांचल के लोगों के द्वारा विधिवत पूजन किया जाएगा।

     

     

    वहीं, 22 जनवरी को सूर्य धाम में दिनभर विभिन्न अनुष्ठान किये जायेंगे। जिसमें सुबह में पूजन, रामरक्षा स्तोत्र का पाठ एवं दोपहर में हवन, आरती, शंखनाद, प्रसाद वितरण होगा। संध्या 3 बजे से रामचरितमानस सुंदरकांड का पाठ, महाआरती, दीपोत्सव, भव्य आतिशबाजी के साथ श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

    सूर्य मंदिर समिति के वरीय सदस्य दिनेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ तीर्थ अभियान के आह्वान पर शहर के रामभक्तों के द्वारा विभिन्न मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाकर प्रभु श्रीराम के आगमन की भव्य तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में, सूर्य मंदिर परिसर में बहुत ही उत्साह के साथ साफ-सफाई की गई। उन्होंने कहा कि भगवान राम के जन्मभूमि अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन हम सभी को दीपावाली की तरह ही अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में राम ज्योति जलाकर राम उत्सव मनाना है।

     

     

     

    इस दौरान सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, दिनेश कुमार, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, राकेश सिंह, संजय सिंह, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा, अनिकेत सिंह, रमेश पांडेय, अनिल पांडेय, सुनील आहूजा, बबलू, अजीत, प्रसन्नजीत, अरुण, सुशील, जे बेहरा, अजय, बाला, राजन पटेल, निकेत, साकेत, दीपक प्रताप सिंह समेत अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

    21 को पाहुन प्रभु राम एवं धीया जानकी के लिए मिथिलावासी लाएंगे उपहार 22 जनवरी को सूर्यधाम में दिनभर होगा धार्मिक अनुष्ठान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ तीर्थ के आह्वान पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर प्रांगण में समिति के सदस्यों ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमिथिला सांस्कृतिक परिषद , जमशेदपुर के द्वारा आदित्यपुर स्थित बाबाकुटी में हुआ कम्बल वितरण
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज तकनीकी विभागों की समीक्षा हेतु आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.