Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड की प्रतिभा को दिल्ली में सम्मान,शिक्षाविद डाॅ अनीता शर्मा एवं डॉ कल्याणी कबीर को साहित्य के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियों के लिए मिला सम्मान
    Breaking News मेहमान का पन्ना शिक्षा साहित्य

    झारखंड की प्रतिभा को दिल्ली में सम्मान,शिक्षाविद डाॅ अनीता शर्मा एवं डॉ कल्याणी कबीर को साहित्य के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियों के लिए मिला सम्मान

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 16, 2019Updated:September 16, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साहित्य और संस्कृति के संवर्द्धन में ही राष्ट्र की समृद्धि है

    त्रिवेणी कला केंद्र में फाउंडेशन ऑफ कृष्ण कला केंद्र द्वारा आयोजित आज का कार्यक्रम गुरु शिष्य परंपरा का एक बेहतरीन उदाहरण रहा जिसमें कृष्ण कला केंद्र की अध्यक्षा श्रीमती अनु सिन्हा जी ने अपने आदरणीय गुरु राजेंद्र गंगानी जी के निर्देशन में साहित्य कला संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण हेतु एक संतति संगोष्ठी का आयोजन किया । स्वागत भाषण देते हुए श्रीमती अनु सिन्हा जी ने कहा कि इस संगोष्ठी के आयोजन के पीछे उनका मूल उद्देश्य शास्त्रीय नृत्य और संगीत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना और साथ ही साथ साहित्य को जन-जन तक पहुंचाना है। इस भगीरथ प्रयास की शुरुआत उन्होंने पिछले वर्ष से ही शुरू कर दी थी जिसमें उन्होंने नोएडा संस्कृति महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के साथ-साथ विद्यालय के बच्चों को भी मंच तक लाकर उनके उत्साह को बढ़ाया था । अब यह ऐसे प्रयास को अपनी जन्म भूमि झारखंड में भी समृद्ध करना चाह रही हैं और भविष्य में ऐसे ही कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर देश के विभिन्न भागों में करने की उनकी योजना है। इस पुनीत अवसर पर समाज के विशिष्ट जनों ने इनका सहयोग दिया है । आज के इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में हमारे बीच उपस्थित हुए श्री राम मोहन मिश्रा जी , श्री जीतराम भट्ट जी और श्री गजेन्द्र सोलंकी जी । कार्यक्रम का उद्धाटन हंसराज कॉलेज की प्राचार्या डाॅ रमा के करकमलों द्वारा किया गया । आज का यह कार्यक्रम दो सत्रों में सम्पन्न किया गया । प्रथम सत्र में
    हिंदी दिवस के उपलक्ष में
    साहित्य और संस्कृति जैसे विषयों पर चर्चा आयोजित की गई । इस सत्र के अन्तर्गत गाँधी जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में गाँधी और भारत , कला संस्कृति और गाँधी, भाषा साहित्य और गाँधी जैसे गूढ़ विषयों पर विभिन्न साहित्यकारों विचारकों प्रोफेसरों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किया । संगोष्ठी सत्र में मौजूद वक्ता थे सुश्री नलिनी कमलिनी जी , श्रीमती कविता शंकर, श्री ओमप्रकाश सिंह, श्री राहुल कुमार सिंह, श्री महेन्द्र प्रजापति इत्यादि ।

    द्वितीय सत्र में नृत्य संगीत से संबंधित के कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी ।कला एवम साहित्य से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। मंच संचालन कर रही झारखंड से आई शिक्षाविद डाॅ अनीता शर्मा एवं डॉ कल्याणी कबीर को साहित्य के क्षेत्र में उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।किया। नवंबर में होने वाले झारखंड महोत्सव के लिए भी विभिन्न साहित्यकारों एवमं कलाकारों को आमंत्रित किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता मुमताज अंसारी ने मुर्ग़ाबनी में फुटबॉल टूर्नामेंट में हुए शामील
    Next Article मैडी लविशा की पारिवारिक भोजपुरी फिल्म भगवा क्षत्रिय का ऑफिसियल लुक किया गया जारी

    Related Posts

    जेएनयू से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने,

    October 12, 2026

    राजस्थान : बीजेपी के पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्रेशर प्लांट विवाद में 80 लोगों पर हमले का आरोप

    October 12, 2026

    फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी ने सीजेपी से तोड़ा नाता, कहा- मेरा पार्टी से कोई संबंध नहीं

    October 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जेएनयू से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने,

    राजस्थान : बीजेपी के पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्रेशर प्लांट विवाद में 80 लोगों पर हमले का आरोप

    फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी ने सीजेपी से तोड़ा नाता, कहा- मेरा पार्टी से कोई संबंध नहीं

    Fantastische ervaringen en https://riverspins-belgium.com bieden veel plezier voor de winnende avonturier

    Kledingkeuze voor een unieke look met lolajack en inspirerende stijltips

    Detailed analysis surrounding gambleszen.ca unveils premium online casino opportunities today

    रेलवे कर्मचारी परिवाद निस्तारण कैंप में 28 शिकायतें प्राप्त, आठ का मौके पर समाधान

    यूपी कांग्रेस मुख्यालय में गुटबाजी खुलकर आई सामने, समर्थकों में मारपीट; अजय राय धरने पर बैठे

    महिलाओं का सम्मान और स्वावलंबन रामराज्य का आधार: योगी आदित्यनाथ

    टंडवा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चुनावी पारदर्शिता की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.