मामूली विवाद में गुरुवार को गिरिडीह के सेंट्रलपीठ में दो समुदाय के युवाओं में हुआ जमकर पत्थरबाजी, पुलिस ने संभाला मोर्चा, हालात सामान्य
गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना इलाके के सेंट्रलपीठ में गुरुवार को मामूली विवाद में दो समुदाय के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई। ह
इस दौरान दोनो समुदाय के युवक एक दूसरे पर जमकर पथराव किए। करीब आधा घंटा दोनो और से पथराव होता रहा। इसमें कुछ युवकों के घायल होने की बात सामने आई है। लेकिन आधे घंटे के पथराव के दौरान ही इलाके में अफरा तफरी का माहोल हो गया।
इस बीच जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ अनिल सिंह, प्रोबेशनल डीएसपी श्याम महतो के साथ मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान भी पुलिस जवानों के साथ तुरंत घटनास्थल पहुंच कर माहौल को शांत कराया। फिलहाल हालात सामान्य है और घटनास्थल में पुलिस अधिकारियों के साथ जवान भी तैनात थे। जानकारी के अनुशार बुधवार की देर शाम करीब नो बजे इसी सेंट्रलपीठ के इस्लामिया चौक का एक युवक शिकवा मिया सेंट्रलपीठ के दुर्गा मंडप के समीप मोबाइल में किसी से गाली गलौज करते हुए बात कर रहा था। इस दौरान सेंट्रलपीठ का ही दूसरे समुदाय का युवक धनु तूरी ने ने पहले उसे समझाया, और दुर्गा मंडप से दूर जाने को कहा।
इस कर शिकवा मिया ने धनु तूरी के साथ उलझ गया। तो धनु तूरी ने शिकवा मियां को एक थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान शिवका मिया मंडप के समीप से चला गया। लेकिन कुछ देर बाद शिकवा मिया कुछ लोगो के साथ आया, और धनु तुरी को उसके घर की दौड़ाया। तो धनु बचने के लिए एक खटाल में घुस कर खुद को बचाया। वही दूसरे दिन गुरुवार की सुबह दोनो तरफ के युवाओं के साथ माहोल को सामान्य करने का प्रयास ही चल रहा था, शिकवा मियां और धनु तुरी आपस में भिड़े, इसके बाद दोनों और से जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गया। और करीब आधे घंटे तक दोनो और से पथराव हुआ। जब पुलिस पहुंची , तो हालात सामान्य हुए।