Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत-सऊदी के बीच हुआ बड़ा समझौता,साल 2024 में इतने जायरीनों को मिलेगा हज यात्रा का मौका
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    भारत-सऊदी के बीच हुआ बड़ा समझौता,साल 2024 में इतने जायरीनों को मिलेगा हज यात्रा का मौका

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भारत-सऊदी के बीच हुआ बड़ा समझौता,साल 2024 में इतने जायरीनों को मिलेगा हज यात्रा का मौका
    भारत और सऊदी अरब ने रविवार को एक द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत नयी दिल्ली को 2024 की वार्षिक हज यात्रा के लिए 1,75,025 जायरीनों का कोटा आवंटित किया गया है।अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति ईरानी ने विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन के साथ जेद्दा में सऊदी हज और उमरा मंत्री डॉ. तौफीक बिन फौजान के साथ द्विपक्षीय हज समझौते 2024 पर हस्ताक्षर किए।

     

    एक आधिकारिक बयान के अनुसार, हज 2024 के लिए भारत से कुल 1,75,025 श्रद्धालुओं का कोटा निर्धारित किया गया है,जिसमें हज समिति के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए 1,40,020 सीटें आरक्षित की गई हैं, जबकि 35,005 हाजी निजी ऑपरेटरों के माध्यम से हज के लिए आ सकेंगे।ईरानी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी। वह हज सम्मेलन में भाग लेने और भारत तथा सऊदी अरब के बीच हज समझौते 2024 पर हस्ताक्षर करने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर रविवार को यहां पहुंचीं थीं। राजदूत डॉ. सुहेल खान, महावाणिज्य दूत मोहम्मद शाहिद और सऊदी अरब के हज तथा उमरा मंत्रालय के अधिकारियों ने जेद्दा हवाई अड्डे पर ईरानी की अगवानी की।

     

     

    जेद्दा में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी हज सम्मेलन में भाग लेने और द्विपक्षीय हज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए जेद्दा पहुंच गई हैं।”इसने एक बयान में कहा कि ईरानी सऊदी अरब के हज और उमरा मामलों के मंत्री तौफीक बिन फौजान अल राबिया के साथ एक द्विपक्षीय बैठक भी करेंगी और आगामी हज यात्रा से जुड़े परस्पर हित के मुद्दों पर चर्चा करेंगी। वह सोमवार को जेद्दा में ‘हज और उमरा सम्मेलन’ के तीसरे संस्करण के उद्घाटन समारोह में भी भाग लेंगी जिसका आयोजन सऊदी अरब का हज और उमरा मामलों का मंत्रालय कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePM नरेंद्र मोदी के खिलाफ जहर उगलने वाले मालदीव के तीनों मंत्री सस्पेंड, मुइज्जू ने लिया बड़ा एक्शन
    Next Article बिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 11 दोषियों की रिहाई रद्द की

    Related Posts

    साकची गुरुद्वारा चुनाव: वर्तमान प्रधान निशान सिंह ने 3 वर्षों की उपलब्धियां गिनाकर किया चुनावी प्रचार का आगाज

    May 18, 2025

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 18, 2025

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    May 18, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची गुरुद्वारा चुनाव: वर्तमान प्रधान निशान सिंह ने 3 वर्षों की उपलब्धियां गिनाकर किया चुनावी प्रचार का आगाज

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    आगे की सोचने की आवश्यकता 

    चेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया के खिलाफ एक्शन के मायने

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    एक मित्र की फेसबुक से :होटल मालिक और वेटर को “श्रेष्ठ नागरिक” सम्मान

    रक्तचाप दिवस पर सिविल सर्जन ने उच्च रक्तचाप के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी

    ख़ापरसाई में ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क के बीचोबीच टेंट लगाकर किया प्रदर्शन

    जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का किया खुलासा जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का खुलासा करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया साथ में गहने भी हुआ बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.