Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कलश यात्रा में हर-हर महादेव के जयकारे से मानगो वसुन्धरा एस्टेट का माहौल हुआ भक्तिमय,आज से शुरू होगी शिव कथा, झाकी ने सबका मन मोहा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    कलश यात्रा में हर-हर महादेव के जयकारे से मानगो वसुन्धरा एस्टेट का माहौल हुआ भक्तिमय,आज से शुरू होगी शिव कथा, झाकी ने सबका मन मोहा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कलश यात्रा में हर-हर महादेव के जयकारे से मानगो वसुन्धरा एस्टेट का माहौल हुआ भक्तिमय,आज से शुरू होगी शिव कथा, झाकी ने सबका मन मोहा

    जमशेदपुर। नव वर्ष के शुभ अवसर पर मानगो एनएच 33 स्थित वसुन्धरा एस्टेट (नियर इरीगेशन कॉलोनी) में श्री शिव महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ सोमवार को कलश (शोभा) यात्रा एवं व्यास पूजन महत्व से हुआ। वृन्दावन से पधारे स्वामी वृजनंदन शास्त्री महाराज द्धारा श्री गणेश पूजन, मातृका पूजन, नवगृह पूजन, कलश स्थापना आदि धार्मिक अनुष्ठान की विधिवत् रूप से पूजा अर्चना कराने के बाद शोभा यात्रा आगे बढ़ी और एनएच 33 स्थित राधा-कृष्ण के मंदिर तक गयी।

     

    मंदिर में पुनः व्यास एवं राधा-कृष्ण की पूजा करके शोभा यात्रा वापस वसुन्धरा स्टेट कथा स्थल पर आकर संपन्न हुई।
    इस धार्मिक मौके पर वृजनंदन शास्त्री ने शिव महापुराण कथा का वाचन किया। उन्होंने कहा कि शुभ कर्माे की यात्रा का नाम ही शोभा यात्रा हैं। कथा सुनने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है और ज्ञान का भंडार बढ़ता है। अच्छे संकल्प एवं अच्छे विचार ही व्यक्ति को महान बनाता और ईश्वर से मिलता हैं। इसका आयोजन किरण-उमाशंकर शर्मा द्धारा किया गया हैं। कलश यात्रा में सबसे आगे खुली जीप वाहन पर स्वामी वृजनंदन शास्त्री महाराज सवार थे।

     

     

    शिव-पार्वती एवं राधा-कृष्ण की अद्भूत झांकी लोंगों को अपनी और आकर्षित कर रही थी। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल थे, जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। महिलाएं सिर पर कलश धारण किए मंगल गीत गाते हुए चल रहीं थीं। बैंड पर बज रहे धार्मिक गीतों पर महिला-पुरुष नृत्य करते और बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जिससे वसुन्धरा स्टेट का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था।
    सात दिवसीय शिव महापुराण कथा आज सेः- आयोजक के पुत्र भाजयुमो नेता कृष्णा शर्मा उर्फ काली शर्मा ने बताया कि शिव कथा 26 दिसम्बर मंगलवार से 01 जनवरी सोमवार तक चलेगा। सप्ताह ज्ञान यज्ञ शिव कथा के अंतिम दिन भण्डारा का आयोजन होगा।

     

     

    स्वामी जी रोजाना शाम 4 बजे से व्यासपीठ पर आसीन होकर अपनी सुमधुर रसमयी अमृतवाणी से श्रीमद् भागवत कथा का भक्तों को रसपान करायेंगें। शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से उमाशंकर शर्मा, कृपाशंकर शर्मा, रामाशंकर शर्मा, गिरजाशंकर शर्मा, कृष्णा शर्मा उर्फ काली शर्मा, संतोष शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, रामानन्द शर्मा, रवीन्द्र कुमार, अनिल कुमार, चंदन कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल थे।

    ========================

    आज से शुरू होगी शिव कथा कलश यात्रा में हर-हर महादेव के जयकारे से मानगो वसुन्धरा एस्टेट का माहौल हुआ भक्तिमय झाकी ने सबका मन मोहा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“स्वदेश स्मृति साहित्य सेवी सम्मान” सह सांस्कृतिक संध्या / लिट्टी भोज के अवसर पर इस वर्ष नगर के २ साहित्य सेवियों बलविन्दर सिंह तथा श्रीमती माधवी उपाध्याय को ” स्वदेश स्मृति साहित्य सेवी सम्मान – २०२३ ” प्रदान किया गया
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.