Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नए मोटर वाहन कानून के खिलाफ जेवीएम ने निकाला पैदल मार्च
    Breaking News झारखंड राजनीति

    नए मोटर वाहन कानून के खिलाफ जेवीएम ने निकाला पैदल मार्च

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 11, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा 11 सितम्बर 2019
    झारखंड विकास मोर्चा (प्र०) जिला कार्यसमिति की ओर से झारखंड की वर्तमान सरकार के द्वारा नये मोटर वाहन संशोधित कानून लागू करने के विरोध में स्थानीय सुभाष चौक से बीच बाजार , इंदिरा चौक ,स्टेशन रोड़ होते हुए पुनः सुभाष चौक तक पैदल मार्च कर काला कानून के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला गया ।पैदल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष प्रो सुनील कुमार हांसदा , केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य पुष्पा सोरेन, कार्तिक रजक ,डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी, महासचिव मनोज गोस्वामी कर रहें थे ।पैदल मार्च के दौरान झाविमो कार्यकर्ताओं के द्वारा मोटर वाहन एक्ट 2019 को संशोधित करो,मनमानी टेक्स वसूलना बंद करो, भोली भाली जनता को परेशान करना बंद करो, जेब कतरा कानून वापस लो, मोटर वाहन एक्ट काला कानून को बंद करो,केंद्र सरकार हाय, हाय , रघुवर सरकार हाय-हाय आदि नारा लगा रहे थे।इस दौरान कानून का विरोध करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो० सुनिल कुमार हांसदा ने कहा कि सरकार इस काला कानून को अविलंब वापस ले , पहले तो नोट बन्दी, जी एस टी , सी एस टी अब मोटर वाहन काला कानून से लोगो को परेशान कर रही हैं।इस कानून को काला कानून का संज्ञा देते हुए केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की रघुवर सरकार के द्वारा आम लोगों को प्रताड़ित कर रही हैं।जबतक सरकार इस काला कानून को वापस नही लेती हैं, तब तक झाविमो सड़क से सदन तक विरोध करते रहेगी।केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य पुष्पा सोरेन ने कहा कि भाजपा सरकार केवल नये नये कानून लाकर गरीबो और शोषितों को परेशान कर रही हैं।कार्तिक रजक ने कहा कि भाजपा सरकार से पूरे राज्य की आम आवाम परेशान और हैरान हैं। ये सरकार ज्यादा दिनों तक चलने वाली नही हैं । यह तानाशाही पर उतर आई हैं।केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार नए मोटर वाहन एक्ट को लागू करके गरीबो पर कहर ढाने का काम कर रही हैं।यह केवल बड़े बड़े उधोग पतियों को फायदा पहुँचाने के लिए कानून लागू कर रही हैं।इसका पुरजोर विरोध करता हूँ।इस मौके पर मुख्य रूप से जिला महासचिव मनोज गोस्वामी, नगर अध्यक्ष सतीश सिंह, सुखेन्द्र टुडू , मौलाना रक़ीब रहमानी,मंगल सोरेन,श्यामलाल टुडू, जिला मीडिया प्रभारी परमेश्वर दास , रोहित मंडल, ताहिर अलि, बबली मुर्मू ,प्रखंड अध्यक्ष बलदेव मुर्मू, मुख्तार आलम , पवन माझी, सुनील सोरेन, शुभ्रांशु दास , नेबुलाल महतो, सँतोष सिंह, रामदेव मण्डल,शिब नारायण मण्डल,अनवर हुसैन ,जसीम अंसारी,महफूज अंसारी, इंद्रजीत महतो, लालू हेम्ब्रम, हराधन मरांडी , सुनील हेम्ब्रम, मो०इमारत अलि , विक्रम दास, रजकुमार तुरी आदि सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

    *सुनिल कुमार हांसदा*
    जिलाध्यक्ष झाविमो, जामताड़ा

    ✍️ *परमेश्वर दास*
    जिला मीडिया प्रभारी झाविमो, जामताड़ा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर सीएम रघुवर ने लिया जायजा
    Next Article जनसंवाद में आज 21 शिकायतों की समीक्षा

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.