Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनसंवाद में आज 21 शिकायतों की समीक्षा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जनसंवाद में आज 21 शिकायतों की समीक्षा

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 11, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *जनसंवाद में आज 21 शिकायतों की समीक्षा, मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव श्री रमाकांत सिंह ने आवश्यक कार्रवाई करने के दिया निर्देश*
    ====================
    धनबाद जिले के राजगंज में 2013-14 में पैक्स द्वारा किसानों को धान का बीज उपलब्ध कराया गया था. लेकिन, इस प्रखंड के लूतीपहाड़ी और मुरायडीह पंचायत में किसानों की फसल बर्बाद होने पर विशेष सचिव श्री रमाकांत सिंह ने किसानों के मुआवजा का शीघ्र भुगतान करने का निर्देश दिया.

    *छूटे हुए घरों में अविलंब कराएं शौचालय निर्माण*
    पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड के बुदूहातू और दुमका जिले के जरमुंडी प्रखंड के शंकरपुर गांव के छूटे हुए शौचालय के निर्माण के लिए विशेष सचिव श्री रमाकांत सिंह ने जिला पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को छूटे हुए लाभुकों की सूची तैयार कर जल्द ही उनके घरों में शौचालय निर्माण कराने का निदेश दिया।

    *जमीन अधिग्रहण के सात साल बाद भी मुआवजा नहीं*
    लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड के बसिया गांव के भोला महतो व अन्य की लगभग सात साल पहले टोरी-शिवपुर रेललाइन के लिए उनकी जमीन का अधिग्रहण के मुआवजा भुगतान के लिए एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

    *निजी आवास में चल रहा उप स्वास्थ्य केंद्र पर 15 सालों से किराया भुगतान नहीं*
    देवघर जिले के सारठ प्रखंड स्थित कुकराहा गांव में ललित कुमार सिंह के आवास में उप स्वास्थ्य केंद्र के लगभग 15 साल 4 माह से किराए का भुगतान स्वास्थ्य विभाग की ओर से नहीं किये जाने पर 15 दिनों के अंदर मकान मालिक को किराया भुगतान करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग के नोडल पदाधिकारी को दिया गया.

    *सरकारी चापाकल पर निजी कब्जा करने वालों पर करें प्राथमिकी*
    बोकारो जिले के चंदनक्यारी प्रखंड के महाल पंचायत में दो चापाकलों पर एक व्यक्ति ने निजी कब्जा की शिकायत पर श्री सिंह ने सरकारी चापाकल का निजी इस्तेमाल करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर और चापाकल को उसके घर की चहारदीवारी के बाहर अविलंब लाने का निदेश दिया।

    *दुष्कर्म के आरोपी पर साढ़े छह साल बाद भी कार्रवाई नहीं*
    गिरिडीह जिला के सरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग के साथ 21 दिसंबर 2012 को दुष्कर्म की घटना के साढ़े छह साल गुजर जाने के बाद भी आऱोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं पर दुष्कर्म के आऱोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है, इसकी अपडेट रिपोर्ट सुपुर्द करें.

    *बकाया मानदेय, परिवहन मद भुगतान, लंबित वेतन एवं पेंशन, आवास नामांतरण, वृद्धावस्था आदि से जुड़ी शिकायतों पर भी जन संवाद में साप्ताहिक समीक्षा की गई. इस दौरान कुछ मामलों में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की जानकारी नोडल अफसरों द्वारा दी गई तो कुछ मामलों में इसकी प्रक्रिया जारी रहने की बात कही गई.*

    *जन संवाद में दर्ज समीक्षा के दौरान पुलिस मुख्यालय में एआईजी शम्स तबरेज समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद थे.*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनए मोटर वाहन कानून के खिलाफ जेवीएम ने निकाला पैदल मार्च
    Next Article पत्रकारों के लिए “मुख्यमंत्री पत्रकार जीवन बीमा योजना” की स्वीकृति दी गई

    Related Posts

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.