Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 18 करोड़ की लागत से बन रहा है कोल्ड स्टोरेज,इधर फसल तथा सब्जियां उत्पादन के लिए व्यावस्था नहीं, करोड़ों रुपए खर्च के बाद भी किसानों के खेत नहीं पहुंचा पानी
    Breaking News Headlines खबरीलाल खबरें राज्य से झारखंड बिहार राजनीति

    18 करोड़ की लागत से बन रहा है कोल्ड स्टोरेज,इधर फसल तथा सब्जियां उत्पादन के लिए व्यावस्था नहीं, करोड़ों रुपए खर्च के बाद भी किसानों के खेत नहीं पहुंचा पानी

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 23, 2023Updated:December 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा: बीते दिनों नाला विधानसभा अंतर्गत नतुनडीह स्थित मैदान पर आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नाला विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख,श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता, जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी, पूर्व सांसद फूरकान अंसारी मौजूद रहे।इस कार्यक्रम की समीक्षा राष्ट्र संवाद के बिहार-झारखंड पश्चिम बंगाल प्रभारी निजाम खान को मजबूरन करना पड़ा।जब सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष भी अंधा,बहरा,गुंगा हो जाए तो पत्रकार को अपना कलम चलाना समाज के प्रति दायित्व बन जाता है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार गांव की सरकार है।गांव से चलेगी। किसानों के लिए क्या कहना किसानों के हित में कई योजनाओं का दावा किया गया। लेकिन अफसोस इस कार्यक्रम में नाला विधानसभा की जो सबसे बड़ी समस्या है उसके बारे एक शब्द भी नहीं सुना गया।नाला विधानसभा के जनताओं की रोजगार की बात की जाए तो कृषि के अलावा और कोई दूसरा विकल्प नहीं है। लेकिन अजय बराज नहर एक गंभीर समस्या है।इसके बावजूद भी समस्या के समाधान के लिए एक शब्द भी नहीं सुनाईं दिया।और ना ही विपक्ष के लोग इस मुद्दा को लेकर सत्ता पक्ष पर कोई सवाल खड़ा किया।

    अजय बराज नहर की समस्या: वर्ष 1975 में संयुक्त बिहार में अजय-बराज नहर के लिए 10.34 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी।अजय बराज नहर के निर्माण कार्य देर होने लगी।जिसके चलते योजना निर्माण के लिए लागत भी बढ़ता गया। वर्ष 2007 में 351.84 करोड़ रुपए पुनरीक्षित योजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिली। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अबतक इस योजना को पूरा करने लिए 353.47 करोड़ रुपए खर्च हो चुका है।पर आजतक किसानों के खेत सुखे रह गये है।आपको बता दें आजतक अजय बराज का पानी न तो कुंडहित प्रखंड का कालीपाथर, सगुनीबासा, जगन्नाथपुर,थालपोता, बिक्रमपुर, बागडेहरी, जनार्दनपुर,छोलाबेड़िया,मुड़ाबेड़िया, सालुका ,अंबा, रामपुर सहित आदि गांवों के किसानों के खेत तक एक बुंद भी पानी नहीं पहुंच पाया है।

    नाला विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो का 6000 मिट्रिक टन क्षमता वाला 18 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे नाला प्रखंड के सलुका में कोल्ड स्टोरेज का उद्देश्य विफल होने की संभावना है। क्योंकि जब किसानों के फल और सब्जियों के उत्पादन के लिए सिंचाई का व्यावस्था नहीं है तो फल और सब्जियों कहां से उत्पादन होगा?जब फल और सब्जियों का उत्पादन नहीं होगा तब कोल्ड स्टोरेज में क्या रहेगा?ऐसे में इन तमाम बातों को जोड़कर देखा जाए तो मोटा-मोटी तौर पर यही कहा जा सकता है कि कोल्ड स्टोरेज का निर्माण होना अच्छी बात है, लेकिन किसानों के लिए सिंचाई का उचित व्यवस्था भी तो होनी चाहिए।

    अजय-बराज नहर में किसानों को नहीं मिलता है पानी,कई अधिकारी हैं तैनात: कितनी बड़ी विडंबना है कि अजय बराज नहर में कुंडहित के किसानों को पानी नहीं मिलता है। लेकिन इसमें कई एसडीओ,जेई , एक्जीक्यूटिव इंजीनियर कार्यरत हैं।अब सवाल तो बनता है जब नहर से किसानों को पानी नहीं मिलता है तो फिर किस बात के लिए अधिकारी कार्यरत रहेंगे। कहीं-न-कहीं जनता के पैसे की बर्बादी हो रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपवन ने पीएम विश्वकर्मा योजना का शुरू किया काम, बिरसानगर में 108 फार्म भरवाये
    Next Article जिले में  11 प्रखंडों के 12 पंचायत एवं 2 नगर निकाय में आयोजित हुआ शिविर

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.