जामताड़ा: कुंडहित के पालाजोड़ी पंचायत सचिव सदानंद मेहता पर विकास कार्य ठप कराने का लगा आरोप, उपायुक्त से पंचायत सचिव पर कार्रवाई की किया मांग
जामताड़ा: जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड के पालाजोड़ी पंचायत सचिव सदानंद मेहता पर पालाजोड़ी पंचायत के जलालपुर गांव के मुख्तार खान ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत सचिव जलालपुर में सरकार के विकास कार्य को बंद कर दिया है।कहा जलालपुर पालाजोड़ी पंचायत का मुस्लिम बाहुल्य गांव है।कहा कि बिरसा मुंडा सिंचाई कूप के लिए पंचायत सचिव सदानंद मेहता के पास रिकॉर्ड पर हस्ताक्षर के लिए जाता हूं तो कहता है कि अभी बिरसा मुंडा सिंचाई कूप का कोटा पूर्ण हो चूका है।जबकि इस रिकॉर्ड पर मुखिया तथा रोजगार सेवक हस्ताक्षर कर दिया है।कहा कि पंचायत सचिव को कहा कि जब सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बिरसा मुंडा सिंचाई कूप का कैंप लग सकता है तो मेरे रिकॉर्ड पर हस्ताक्षर क्यों नहीं हो सकता है तो कहता है कोटा पूर्ण हो चुका है।कहा पालाजोड़ी पंचायत के अन्य गांव में बिरसा मुंडा सिंचाई कूप योजना चल रहा है। सिर्फ जलालपुर का सभी विकास का काम पंचायत सचिव द्वारा बंद रखा गया है।गौरतलब है कि ऐसे में पंचायत सचिव सदानंद मेहता पर सवाल उठना तो लाजमी है जब सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभाग के स्टॉल लग सकते हैं तो क्या बिरसा मुंडा सिंचाई कूप योजना का स्टॉल नहीं लगता है? या लगा है तो क्या पंचायत सचिव सदानंद मेहता झारखंड सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं? वहीं मुख्तार खान ने जिले के उपायुक्त से मांग किया है पंचायत सचिव सदानंद मेहता पर उचित कार्रवाई की जाए।वहीं इस मामले को लेकर पंचायत सचिव सदानंद मेहता को सुबह 10:42 बजे दो बार कॉल किया गया। लेकिन रिसीव नहीं किया गया।शाम 6:28 में किसी अन्य के फोन से अपना परिचय पंचायत सचिव सदानंद मेहता के रूप में देते हुए कहा कि कोई रिकॉर्ड में मेरे पास हस्ताक्षर के लिए नहीं लाया है।ऐसे में इन तमाम तथ्यों को देखने पर कहीं-न-कहीं मामला जांच का विषय बन गया है। मामले की जांच होने चाहिए। दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई करने की आवश्यकता है कहने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
फोटो: मुख्तार खान

