Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर विधानसभा अध्यक्ष, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड

    मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर विधानसभा अध्यक्ष, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार के प्रस्तावित आगमन को लेकर माननीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

    उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों ने दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को किया ब्रीफ

    कल 13 दिसंबर 2023 को माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार का जिले नाला प्रखंड स्थित नूतनडीह ग्राम के मैदान में प्रस्तावित आगमन को लेकर आज माननीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा श्री रवींद्रनाथ महतो ने उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०), पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०), उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार सहित अन्य के साथ पूरे कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

    *उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को किया ब्रीफ*

    इस मौके पर उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०), पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०) ने कार्यक्रम स्थल पर सभी विभागीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को ब्रीफ करते हुए कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों को अलग-अलग सौंपे गए दायित्व के निष्ठापूर्वक एवं सतर्क होकर निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    वहीं उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था, घेराबंदी, स्टाॅल आदि जगहों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को संवेदनशील होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आए आमलोगों की सुविधा का खास ध्यान रखने है एवं उनसे विनम्र व्यवहार करना है।

    पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०) ने उपस्थित जिला पुलिस एवं अन्य जिलों से पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सभी को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने, संदिग्ध गति विधियों पर चौकन्ना रहने एवं चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने है पूरी मुस्तैदी के साथ अपने ड्यूटी स्थल पर ससमय उपस्थित रहेंगे एवं कार्यक्रम के समाप्ति के उपरांत निर्देश के अनुसार ही प्रतिनियुक्ति स्थल को छोड़ेंगे।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमति कीर्तिबाला लकड़ा, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री दीपक राम, नजारत उप समाहर्ता श्री अबिश्वर मुर्मू, प्रखंड विकास पदाधिकारी नाला सुश्री आकांक्षा कुमारी, नारायणपुर श्री मुरली यादव, कुंडहित श्री जमाले रजा, अंचल अधिकारी नाला श्री किशोरी यादव सहित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक निधि से किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में स्वार्थ के कारण भ्रम फैला रहे हैं चंद्रगुप्त भूपेंद्र
    Next Article जामताड़ा: कुंडहित के पालाजोड़ी पंचायत सचिव सदानंद मेहता पर विकास कार्य ठप कराने का लगा आरोप, उपायुक्त से पंचायत सचिव पर कार्रवाई की किया मांग

    Related Posts

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    June 4, 2026

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.