Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फाइनल मुकाबले में आराभूसाई ने उरूब को हराया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    फाइनल मुकाबले में आराभूसाई ने उरूब को हराया

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उत्तरकाशी टनल हादसे से रेस्क्यू किये गए डुमरिया प्रखंड के 6 श्रमिकों को सकुशल पहुंचाया गया घर

    *जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार श्रमिकों के जिला आगमन पर समाहरणालय में किया गया सम्मानित*

    *सभी श्रमिकों ने माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड के प्रति जताया आभार*
    —————————

    पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड के 6 श्रमिकों को उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल हादसे से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किये जाने के बाद जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रांची से जिला मुख्यालय लाया गया। गौरतलब है कि माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड की पहल पर सभी 6 श्रमिकों को शुक्रवार की देर शाम रांची लाया गया था।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार श्रम विभाग के दो पदाधिकारियों को श्रमिकों को रांची लाने के लिए भेजा गया था जहां से आज दोपहर पूर्वी सिंहभूम जिला में आगमन पर सभी को समाहरणालय सभागार में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया।

    महामहिम राज्यपाल, झारखण्ड का बहरागोड़ा में कार्यक्रम को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त व्यक्तिगत रूप से समाहरणालय में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल नहीं हो सके, उनके प्रतिनिधि के रूप में मौजूद उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री पीयूष सिन्हा ने जिले के सभी रेस्क्यू किए श्रमिक श्री टिंकू सरदार, श्री गुणधार नायक, श्री रंजीत लोहार, श्री रविंद्र नायक, श्री समीर नायक, श्री भुक्तु मुर्मू, श्री महादेव नायक को अंग वस्त्र और शॉल भेंटकर शुभकामनाएं दीं।

    *जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त* ने इस अवसर पर सभी श्रमिकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रमिकों ने अपने साहस और धैर्य के बल पर इस कठिन परिस्थिति का सामना किया है, इनका सकुशल लौटना हम सभी के लिए खुशी की बात है।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड के आदेशानुसार सभी 6 श्रमिकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इन योजनाओं में अबुआ आवास योजना, पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र का लाभ, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, पशुशेड निर्माण या अन्य अहर्ता रखने वाली योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

    इस मौके पर सभी श्रमिकों ने राज्य के माननीय मुख्यमंत्री का धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा रेस्क्यू के दौरान जो हौसला बढ़ाया गया तथा रेस्क्यू उपरांत उत्तराखंड से रांची आने तथा जिला प्रशासन द्वारा अब घर तक पहुंचने में जो सहयोग प्राप्त हुआ उसके लिए हृदय से आभारी हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएसडीपी डोनेशन की कड़ी में रेड क्रॉस के एसडीपी डोनएशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह की सक्रियता जहां रक्तदाताओं को प्रोत्साहित कर रही है
    Next Article उत्तरकाशी टनल हादसे से रेस्क्यू किये गए डुमरिया प्रखंड के 6 श्रमिकों को सकुशल पहुंचाया गया घर

    Related Posts

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    June 18, 2026

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    June 18, 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.