Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक मंगल कालिंदी, विधायक समीर मोहंती, विधायक संजीव सरदार ने पंचायत स्तरीय शिविर में शामिल होकर परिसंपत्तियों का किया वितरण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    विधायक मंगल कालिंदी, विधायक समीर मोहंती, विधायक संजीव सरदार ने पंचायत स्तरीय शिविर में शामिल होकर परिसंपत्तियों का किया वितरण

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 1, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *6 प्रखंड के 7 पंचायत के लिए आयोजित हुआ पंचायत स्तरीय शिविर*

    *माननीय विधायक जुगसलाई श्री मंगल कालिंदी, माननीय विधायक बहरागोड़ा श्री समीर मोहंती, माननीय विधायक पोटका श्री संजीव सरदार ने पंचायत स्तरीय शिविर में शामिल होकर परिसंपत्तियों का किया वितरण*

    *जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार सभी प्रखंड के वरीय प्रभारी शिविर में रहे उपस्थित*

    *सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर सशक्त एवं स्वावलंबी बनें जिलावासी… जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त*
    ————————

    24 नवंबर से 26 दिसबंर तक जिला अंतर्गत सभी पंचायतों में तिथिवार आयोजित किए जा रहे ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत आज 6 प्रखंडों के 7 पंचायतवासियों को शिविर लगाकर सरकारी की योजनाओं से जोड़ा गया । जमशेदपुर सदर प्रखंड के उत्तरी घाघीडीह एवं मध्य घाघीडीह पंचायत के लिए सामप्लेट मैदान, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रानीडीह के सामने, मध्य घाघीडीह में शिविर लगाया गया वहीं पोटका के धीरौल पंचयात भवन, बोड़ाम के गौरडीह पंचायत सचिवालय, मुसाबनी के तेरेंगा पंचायत भवन, बहरागोड़ा के ब्राह्मणकुंडी पंचायत भवन, चाकुलिया के लोधाशोली पंचायत भवन में शिविर आयोजित किया गया ।

    माननीय विधायक जुगसलाई श्री मंगल कालिंदी बोड़ाम के गौरडीह पंचायत, माननीय विधायक बहरागोड़ा श्री समीर मोहंती ने चाकुलिया के लोधाशोली पंचायत भवन तथा माननीय विधयाक पोटका श्री संजीव सरदार पोटका के धीरौल पंचायत भवन तथा जमशेदपुर सदर में आयोजित शिविर में शामिल हुए । इस दौरान माननीय विधायकगण ने कल्याण मंच से विभिन्न योजनाओं को लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया ।

    *माननीय विधायकगण* ने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों को ध्यान में रखकर योजनायें संचालित कर रही। बुजुर्ग, युवा, महिला, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर आदि सभी के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है। इन योजनाओं का मकसद ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। इसी सोच के साथ माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार काम कर रही है।

    *जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री* द्वारा पंचायत स्तरीय शिविरों के सफल संचालन को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी पंचायत स्तरीय शिविरों में शामिल हुए सभी सुयोग्य तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करा रहे ।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि पंचायत स्तरीय शिविर की सफलता शिविर में आने वाले ग्रामीणों की बड़ी संख्या एवं उन्हें मिलने वाले लाभ से जुड़ी है। ऐसे में उन्होने सभी जिलावासियों से अपील किया कि अभी तक के शिविरों की तरह आगामी सभी शिविरों में भी शामिल होते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर सशक्त एवं स्वावलंबी बनें ।

    पंचायत स्तरीय शिविर के माध्यम से राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, जाति, आय, जन्म-मृत्यु, दिव्यांगता प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन लिए जा रहे। राजस्व से जुड़े मामले जैसे म्यूटेशन, मापी लगान रसीद तथा ऑनलाइन रिकॉर्ड में त्रुटियों को दूर करने, सामुदायिक और व्यक्तिगत वन पट्टा के लिए भी आवेदन लिया जा रहा तथा शिविर में वन पट्टा का वितरण किया जा रहा।

    सर्वजन पेंशन, सावित्री बाई फुले, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, श्रम विभाग के श्रमाधान पोर्टल पर प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण, राशन कार्ड में संशोधन और बिजली बिल से संबंधित शिकायतों को भी दूर किया जा रहा।

    आम जनों से जुड़ी सामाजिक- आर्थिक बुनियादी जरूरतों से जुड़े परियोजनाओं के लिए आवेदन जैसे 15वें वित्त आयोग, जनजातीय कल्याण और मनरेगा योजना का लाभ दिया जा रहा।

    *ऑन द स्पॉट परिसम्पतियों / सरकारी लाभों का वितरण*

    प्रत्येक शिविर में छात्र-छात्राओं के बीच साईकिल क्रय हेतु चेक का वितरण, SHG / क्लस्टर सदस्यों के बीच ID कार्ड का वितरण, धोती, साड़ी, लुंगी व कंबल का वितरण आदि किया जा रहा है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि इस पंचायत स्तरीय अभियान के माध्यम से जिला अंतर्गत सुदूर दुर्गम व दुरस्थ क्षेत्रों के पंचायतों में निवास कर रहे सभी सुयोग्य लाभुकों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज नारायणपुर प्रखंड के टोपाटांड पंचायत में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण
    Next Article जामताड़ा पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर साइबर DY. SP. के नेतृत्व मे करमाटांड़ थाना क्षेत्र से 2 साइबर ठगों को दबोचा,17 मोबाइल,23 फर्जी सिमकार्ड की हुयी बरामदगी

    Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना घटक -3 के तहत बन रहे आवासों का उपनगर आयुक्त के द्वारा किया गया स्थल निरीक्षण

    May 14, 2026

    रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ लॉन्च, 114 अड्डेबाजी स्थलों पर नजर, 76 रूटों पर पैदल गश्ती और 69 प्वाइंट पर रोजाना चेकिंग

    May 14, 2026

    रांची: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम लगभग दो वर्षों बाद जेल से बाहर, पत्नी निशात आलम बनीं जमानतदार

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री आवास योजना घटक -3 के तहत बन रहे आवासों का उपनगर आयुक्त के द्वारा किया गया स्थल निरीक्षण

    रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ लॉन्च, 114 अड्डेबाजी स्थलों पर नजर, 76 रूटों पर पैदल गश्ती और 69 प्वाइंट पर रोजाना चेकिंग

    रांची: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम लगभग दो वर्षों बाद जेल से बाहर, पत्नी निशात आलम बनीं जमानतदार

    चांडिल थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 05 अवैध महुआ चुलाई अड्डे ध्वस्त

    13 साल बाद फूटा विस्थापितों का गुस्सा, रोजगार की मांग को लेकर अमलगम स्टील गेट पर परिवार संग धरने पर बैठे ग्रामीण

    जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, दूसरे दिन भी पंपों पर लंबी कतारें; प्रशासन से सुरक्षा की मांग

    जमशेदपुर समेत कोल्हान के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का बढ़ता आतंक, रातभर पहरा देने को मजबूर ग्रामीण

    रफ्तार का कहर, हाईवा ट्रक से कुचलकर मासूम छात्रा की मौत

    आदित्यपुर में दुकानदार और दो बेटों पर जानलेवा हमला, पुलिस के सामने चली मारपीट; इलाके में दहशत

    छोटागोविंदपुर में विधायक मंगल कालिंदी ने किया ब्राह्मण समाज के भवन का भूमि पूजन; वर्षों पुरानी माँग हुई पूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.