Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज नारायणपुर प्रखंड के टोपाटांड पंचायत में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज नारायणपुर प्रखंड के टोपाटांड पंचायत में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 1, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज नारायणपुर प्रखंड के टोपाटांड पंचायत में आयोजित शिविर का किया निरीक्षण।

    सभी लोग सरकार की योजनाओं का बढ़चढ़ लें लाभ – उपायुक्त

    लाभुकों के बीच उपायुक्त ने परिसंपत्ति का किया वितरण

    बाल विवाह का करें विरोध, यह समाज के लिए काफी नुकसानदेह – उपायुक्त

    महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु सरकार जेएसएलपीएस के माध्यम से न्यूनतम ब्याज पर ऋण उपलब्ध करा रही है, इसका लाभ उठाएं – उपायुक्त

    आज दिनांक 01.12.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने जिला अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के टोपाटांड पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया।

    *स्टॉल में घूम कर उपायुक्त ने लोगों को दिए जा रहे लाभों के बारे ली जानकारी, दिए कई निर्देश*

    *स्टॉल में आने वाले लोगों को योजनाओं की जानकारी दें, लोग कैसे इसका लाभ उठा सकते हैं, उन्हें बताएं*

    नारायणपुर प्रखंड के टोपाटांड में आयोजित शिविर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी स्टालों का बारी बारी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी से स्टॉल में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। आयोजित शिविर में भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने हेल्प डेस्क, अबुआ आवास, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, श्रमाधान पोर्टल, केसीसी, जाति, आय, आवासीय, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन मिशन, लोमिनेटेड जाति प्रमाण पत्र, साइकिल डीबीटी, सामुदायिक और व्यक्तिगत वन पट्टा से जुड़े मामले, सोना सोबरन धोती साड़ी लूंगी वितरण योजना, कंबल वितरण, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, राजस्व से जुड़े मामले, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, स्वास्थ्य, राशन एवं आधार कार्ड में संशोधन, एसएचजी आईडी कार्ड सहित विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया।उपायुक्त ने कहा कि स्टॉल में आने वाले लोगों को योजनाओं की जानकारी दें, लोग कैसे इसका लाभ उठा सकते हैं, उसकी सारी जानकारी विस्तार से बताएं।

    *सरकार की योजनाओं का बढ़ चढ़ कर लें लाभ- उपायुक्त*

    उपायुक्त ने शिविर को संबोधित करते कहा कि सरकार व प्रशासन आपके द्वार तक आई है, इसका लाभ उठाइए। कहा कि सरकार आमजनों के हित को ध्यान में रखकर अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को लाई है, अपनी अहर्ता के अनुसार योजनाओं का लाभ लें एवं इसका विकास कार्यों में उपयोग करें। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सिंचाई की सुविधा हेतु बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन मिशन के तहत लाभ दिए जा रहे हैं, ताकि किसान अच्छी पैदावार कर सके। वहीं खेती बाड़ी में पूंजी की दिक्कत ना हो इसके लिए सरकार केसीसी ऋण दे रही है, इसका लाभ उठाइए। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भी जेएसएलपीएस के माध्यम से समूह ऋण दिया जा रहा है। बालिकाओं को भी सशक्त करने के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। वहीं इस मौके पर उन्होंने अपील करते हुए बाल विवाह के नुकसान को लेकर का सभी को एकजुट होकर विरोध करना होगा। उन्होंने कहा कि यह हमारे समाज के लिए काफी नुकसानदेह है। उपायुक्त ने कहा कि स्वयं भी योजना का लाभ लें साथ ही अगर आपके नजर में कोई व्यक्ति वैसे हैं जिन्हे अभी तक लाभ नहीं मिला है, उन्हें भी बुलाकर लाभ दिलवाएं, ताकि जरुरतमंदों को योजनाओं का लाभ मिल सके। पंचायत में कैंप लगाने का यही उद्देश्य है कि बिना किसी कार्यालय का चक्कर लगाए योजना का लाभ प्राप्त करें।

    *परिसंपत्ति का किया गया वितरण*

    वहीं कई लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना की स्वीकृति, सर्वजन पेंशन योजना की स्वीकृति, जेएसएलपीएस के द्वारा ऋण का डेमो चेक, कंबल वितरण, केसीसी स्वीकृति आदि दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअबुआ आवास योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का सत्यापन शुरू करें – उपायुक्त
    Next Article विधायक मंगल कालिंदी, विधायक समीर मोहंती, विधायक संजीव सरदार ने पंचायत स्तरीय शिविर में शामिल होकर परिसंपत्तियों का किया वितरण

    Related Posts

    विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    July 2, 2026

    जमशेदपुर शहर की गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में कल होने वाले ‘जमशेदपुर बंद’ को कैट का समर्थन – सुरेश सोंथालिया

    July 2, 2026

    बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा के गोलमुरी व बारीडीह मंडल का मशाल जुलूस, जमशेदपुर बंद के समर्थन में जनता से की अपील

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जमशेदपुर शहर की गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में कल होने वाले ‘जमशेदपुर बंद’ को कैट का समर्थन – सुरेश सोंथालिया

    बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा के गोलमुरी व बारीडीह मंडल का मशाल जुलूस, जमशेदपुर बंद के समर्थन में जनता से की अपील

    हत्या पर राजनीति नहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आज बंद : सरयू राय

    स्वर्गीय हिमांशु के ससुराल मानगो में मातम। 21 वर्षीय रिचा के लिए सजाया हुआ सपना टूटा -राजू सिंह ( पिता)

    बढ़ते अपराध पर सिंहभूम चैंबर सख्त, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    हिमांशु हत्याकांड, बढ़ते अपराध, प्रशासनिक विफलता और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

    सरयू राय के नेतृत्व में बिष्टुपुर में निकला मशाल जुलूस

    तीन भारत-पाक युद्धों के दौरान परिवार की बनीं मजबूत आधारशिला, श्रीमती किस्मत देवी पंचतत्व में विलीन

    पोटका विधानसभा को बचाने के लिए अब जनजागरण और जनआंदोलन की आवश्यकता है::दुखनी सोरेन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.