Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि भूषण मेहरा SeniorVotersVoice अभियान के तहत जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 230, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ग्वालपिपला के 02 वरिष्ठ मतदाताओं को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि भूषण मेहरा SeniorVotersVoice अभियान के तहत जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 230, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ग्वालपिपला के 02 वरिष्ठ मतदाताओं को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 30, 2023Updated:November 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने #SeniorVotersVoice अभियान के तहत जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 230, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ग्वालपिपला के 02 वरिष्ठ मतदाताओं को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

    आज दिनांक 30.11.2023 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने #SeniorVotersVoice अभियान के तहत 09-जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत मतदान केंद्र संख्या-230, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ग्वालपिपला के 02 वरिष्ठ मतदाता श्री सुरेश महतो उम्र-81 एवं श्रीमती सुलोचना देवी उम्र-83 वर्ष को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने वरिष्ठ मतदाताओं से पहले एवं अब के वोटिंग अनुभव, मतदान केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं के हित में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम आदि के बारे में उनके अनुभव को सुना एवं वरिष्ठ मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 के निमित 28 नवम्बर 2023 से 03 दिसम्बर, 2023 तक अलग-अलग दिनों में अलग-अलग विषय निर्धारित है। इस क्रम में दिनांक 30.11.2023 को जो बुजुर्ग नागरिकों (80+ आयु वर्ग) के मतदाता पंजीकरण हेतु निर्धारित है। जिसके लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि इस कोटि के सभी मतदाताओं के सूची में किसी प्रकार के संशोधन आदि के लिए उचित कार्रवाई किया जाना है।

    वहीं इस कार्यक्रम के तहत उप निर्वाचन पदाधिकारी सुश्री ममता मरांडी ने मतदान केंद्र संख्या-225 मध्य विद्यालय भरचंडी के वरिष्ठ मतदाताओ श्री बंकिम चंद्र राय (94) एवं श्रीमती विद्या देवी (85) को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

    वहीं इस कार्यक्रम के तहत निदेशानुसार सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 08 नाला एवं 09 जामताड़ा के द्वारा भी वरिष्ठ मतदाताओं को सम्मानित किया गया।

    मौके पर निर्वाचन शाखा के प्रधान सहायक श्री संतोष कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटनल से बाहर आए मजदूरों को एयर लिफ्ट कर 1 दिसंबर को लाया जाएगा रांची
    Next Article जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर के प्रमुख अधिवक्ताओ ने झारखंड बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश शुक्ल से मुलाकात की, किया अभिनन्दन

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.