Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक राज्यवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक राज्यवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पी०पी० कम्पाउण्ड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर में आयोजित “554वें प्रकाश उत्सव” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक राज्यवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज पी०पी० कम्पाउण्ड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर पहुंचकर वहां आयोजित “554वें प्रकाश उत्सव” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक राज्यवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री ने समस्त सिख समुदाय एवं देशवासियों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज का दिन पवित्र दिन है। आज के दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है। वैसे तो मुझे कई मौकों पर इस परिसर में आने का मौका मिला है। परंतु आज का दिन हमसभी के लिए काफी विशेष दिन है क्योंकि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरुग्रंथ साहिब की स्थापना स्थल पर मुझे मत्था टेकने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहुत कुछ बोलने का नहीं बल्कि सुनने का दिन है। इस परिसर में आज बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग उपस्थित हुए हैं। यहां उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को मैं अपनी ओर से प्रकाश उत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने वार्ड संख्या-23/24 के अंतर्गत कडरू एवं हिंदपीढ़ी मुख्य पथ के बीच सेतु निर्माण का शिलान्यास किया।

    *इस अवसर पर सांसद श्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, उपाध्यक्ष झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग श्री ज्योति सिंह मथारू, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह, महासचिव श्री गगनदीप सिंह सेठी, वित्त प्रधान श्री त्रिलोचन सिंह, गुरु नानक स्कूल के सचिव श्री परमजीत सिंह सहित श्री रणजीत सिंह हैप्पी, श्री परमजीत सिंह टिंकू, श्री बटर सिंह, श्री अमरजीत सिंह, श्री जयदीप चड्ढा, श्री ऋषि छाबड़ा एवं अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुरु पूर्णिमा : ब्रह्मस्वरूप सतगुरु गुरु नानकदेव जी और सिखो के प्रथम गुरु नानक देव
    Next Article देशभर में कार्तिक पूर्णिमा पर नदी घाटों में उमड़ा आस्था का सैलाब

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.